Michael Box Office Collection Day 8: ‘किंग ऑफ पॉप’ माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ इन दिनों भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. आए दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल रहा है. 8वें दिन भी ‘माइकल’ ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर मेकर्स भारत में भी मालामाल कर दिया. फिल्म ने करोड़ों की कलेक्शन कर लिया है. वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म की कहानी की खूब तारीफ की जा रही है. इसके साथ ही फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग ने भी ऑडियंस का दिल जीत लिया है. चलिए जानते हैं भारत में अब तक फिल्म ने कितनी कमाई की है?
‘माइकल’ ने 8वें दिन कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार माइकल जैक्सन की बायोपिक फिल्म ‘माइकल’ की कमाई में 8वें दिन उछाल देखने को मिला. फिल्म ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.76 करोड़ की धमाकेदार कमाई की है. 8वें दिन इसकी ऑक्यूपेंसी भी 47% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 1,048 रहे. इसके साथ ही फिल्म की स्टारकास्ट ने भी ऑडियंस के दिलों में घर बना लिया है. हर कोई सोशल मीडिया पर ‘माइकल’ मूवी की तारीफ करता नहीं थक रहा है.
फिल्म का अब तक का कलेक्शन
वहीं प्री पेड शोज को मिलाकर फिल्म ने भारत में अब तक 28.81 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके साथ ही फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 34.28 रहा. इंग्लिश भाषा में रिलीज होने के बाद भी इस फिल्म ने भारत में इतना कलेक्शन कर लिया है, जो काफी बड़ी बात है. वहीं वीकेंड पर भी फिल्म के शोज हाउसफुल दिखाई दिए. फिल्म की सफलता को देखते हुए लग रहा है कि अपकमिंग दिनों में भी ये फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है.
यह भी पढ़ें: Prime Video पर छाई 9 एपिसोड की ये सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज, हर एपिसोड में मिलेगा तगड़ा ट्विस्ट एंड टर्न्स
फिल्म की स्टारकास्ट
‘माइकल’ की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में माइकल जैक्सन का किरदार जाफर जैक्सन ने निभाया है. खास बात ये है कि जाफर जैक्सन माइकल जैक्सन के भतीजे हैं. अपने अंकल का किरदार उन्होंने बड़ी ही खूबसूरती से स्क्रीन पर उतारा है. इसके साथ ही जाफर जैक्सन ने इस फिल्म से इंडस्ट्री में अपना डेब्यू भी किया है. वहीं जाफर जैक्सन के साथ-साथ फिल्म में कोलमैन डोमिंगो, निया लॉन्ग और जूलियानो वाल्डी लीड रोल में नजर आए हैं.
संबंधित खबरें
'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
23 mins agoLIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
50 mins agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
1 hr ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
18 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
19 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
21 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
22 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
23 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines