Zain Khan Actor LinkedIn: साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म Chain Kulii Ki Main Kulii को उस समय बच्चों से लेकर बड़ों ने बड़ी रोचकता के साथ देखा. निर्देशक किट्टू सालूजा की इस फिल्म को काफी सराहाया गया. राहुल बोस के साथ करण का मुख्य किरदार निभाने वाले जैन ने काफी सुर्खियां बटोरी थी. लेकिन अब एक्टर बिल्कुल गायब हैं. आइए जानते हैं कि अब वे अपनी जिंदगी में कहां है और क्या कर रहे हैं?
चाइल्ड आर्टिस्ट जैन खान का एक्टिंग करियर
जैन खान ने बड़ी कम उम्र में ही Chain Kulii Ki Main Kulii में करण का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में काफी जगह बनाई. फिल्म में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया. बतौर कालकार उस उम्र में जैन ने कई बडे़ सुपरस्टार्स के साथ चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया. लेकिन करियर के पीक में आकर जैन ने एक्टिंग छोड़ दी और आज उनकी जिंदगी काफी अलग है.
कहां है चाइल्ड आर्टिस्ट जैन खान?
जैन खान का एक्टिंग करियर अच्छा चल रहा था. हर कोई सोचता था कि जैन बड़े सुपरस्टार बनेंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. साल 2010 में जैन ने एक्टिंग को अलविदा कह दिया. फिल्में में काम छोड़ देने के बाद से उन्होंने सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली और लाइमलाइट से कोसों दूर चले गए. लेकिन अब जैन डेस्क जॉब कर अपनी कमाई करते हैं.
जैन खान क्या काम करते हैं?
रेडिट की एक पोस्ट में जैन की लिंकडिन प्रोफ्राइल मिली, जिससे पता चला कि जैन ऑनलाइन पेमेंट ऐप Phone Pay कंपनी में बतौर सेल्स हेड की नौकरी करते हैं. इस वक्त वे मुंबई में ही रहते हैं. लेकिन एक्टिंग से दूर डेस्क जॉब करके वे ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं. उनकी प्रोफाइल से पता चला कि इससे पहले वे Zomato, Paytm जैसी बड़ी कॉर्पोरेट कंपनीज के साथ भी काम कर चुके हैं. आज वे अपनी सिंपल लाइफस्टाइल में ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं.