Michael Box Office Collection: माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ ने बॉक्स ऑफिस पर अलग ही छाप छोड़ दी है. फिल्म ने महज 12 दिनों में ताबड़तोड़ कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं इसके साथ ही ‘किंग ऑफ पॉप’ की बायोपिक ‘माइकल’ ने वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है. ‘माइकल’ ने 12वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई की. चलिए आपको भी फिल्म के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.
‘माइकल’ ने 12वें दिन कितनी की कमाई?
माइकल जैक्सन की ‘माइकल’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.70 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 12% रही. वहीं शोज की बात करें तो 12वें दिन फिल्म के शोज 1,332 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 41.15 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं माइकल जैक्सन की बायोपिक का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 49.26 करोड़ है.
यह भी पढ़ें: चुनाव जीतते ही OTT पर टॉप ट्रेंडिंग में शामिल हुई Vijay की ये थ्रिलर फिल्म, कहानी जीत लेगी दिल
फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
‘माइकल’ ने महज 12 दिनों में वर्ल्डवाइड कलेक्शन में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बहुत पीछे छोड़ दिया है. माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ ने वर्ल्डवाइड 3,300 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं ‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,789 करोड़ है. इस कलेक्शन से ‘माइकल’ मूवी का कलेक्शन कहीं गुना ज्यादा है. वहीं ‘माइकल’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.
किसने निभाया माइकल जैक्सन का किरदार?
‘माइकल’ की स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में माइकल जैक्सन का किरदार जाफर जैक्सन ने बखूबी निभाया है. दरअसल खास बात ये भी है कि जाफर जैक्सन माइकल जैक्सन से भतीजे हैं और उन्होंने अपने अंकल की बायोपिक से ही फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया है. सोशल मीडिया पर जाफर जैक्सन की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. फैंस उनके लुक्स और उनके डांस को माइकल जैक्सन से कंपेयर कर रहे हैं. वहीं जाफर जैक्सन ने भी माइकल जैक्सन के रोल को निभाने के लिए 2 साल तक कड़ी मेहनत की.
संबंधित खबरें
नहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
22 mins ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
17 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
18 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
21 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
22 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
23 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
23 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines