---विज्ञापन---

Michael ने तोड़ा Dhurandhar 2 का रिकॉर्ड, जानें ‘किंग ऑफ पॉप’ की बायोपिक ने 12वें दिन कितनी की कमाई

Michael Box Office Collection: माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कलेक्शन कर लिया है. वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है?

---खबर नीचे जारी है---

Michael Box Office Collection: माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ ने बॉक्स ऑफिस पर अलग ही छाप छोड़ दी है. फिल्म ने महज 12 दिनों में ताबड़तोड़ कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं इसके साथ ही ‘किंग ऑफ पॉप’ की बायोपिक ‘माइकल’ ने वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है. ‘माइकल’ ने 12वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई की. चलिए आपको भी फिल्म के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

‘माइकल’ ने 12वें दिन कितनी की कमाई?

माइकल जैक्सन की ‘माइकल’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.70 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 12% रही. वहीं शोज की बात करें तो 12वें दिन फिल्म के शोज 1,332 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 41.15 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं माइकल जैक्सन की बायोपिक का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 49.26 करोड़ है.

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: चुनाव जीतते ही OTT पर टॉप ट्रेंडिंग में शामिल हुई Vijay की ये थ्रिलर फिल्म, कहानी जीत लेगी दिल

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘माइकल’ ने महज 12 दिनों में वर्ल्डवाइड कलेक्शन में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बहुत पीछे छोड़ दिया है. माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ ने वर्ल्डवाइड 3,300 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं ‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,789 करोड़ है. इस कलेक्शन से ‘माइकल’ मूवी का कलेक्शन कहीं गुना ज्यादा है. वहीं ‘माइकल’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Raja Shivaji Box Office Collection Day 5: रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, ‘भूत बंगला’ को छोड़ा पीछे

किसने निभाया माइकल जैक्सन का किरदार?

‘माइकल’ की स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में माइकल जैक्सन का किरदार जाफर जैक्सन ने बखूबी निभाया है. दरअसल खास बात ये भी है कि जाफर जैक्सन माइकल जैक्सन से भतीजे हैं और उन्होंने अपने अंकल की बायोपिक से ही फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया है. सोशल मीडिया पर जाफर जैक्सन की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. फैंस उनके लुक्स और उनके डांस को माइकल जैक्सन से कंपेयर कर रहे हैं. वहीं जाफर जैक्सन ने भी माइकल जैक्सन के रोल को निभाने के लिए 2 साल तक कड़ी मेहनत की.

---खबर नीचे जारी है---

First published on: May 06, 2026 06:37 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola