फेमस सिंगर को हुआ ब्रेन कैंसर, फेसबुक पर पोस्ट लिखकर किया खुलासा
Michael Bolton on Brain Tumor Surgery: मशहूर सिंगर को अचानक हुआ ब्रेन ट्यूमर, जिसकी तत्काल करानी पड़ी सर्जरी। जानें हेल्थ अपडेट
Edited By Nancy Tomar

Social Media
Edited By Nancy Tomar

Social Media
Michael Bolton on Brain Tumor Surgery: मशहूर अमेरिकी सिंगर माइकल बोल्टन ने अपना हेल्थ अपडेट दिया है। दरअसल, माइकल को बीते दिनों बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा।
हाल ही में उन्हें पता लगा कि उन्हें ब्रेन ट्यूमर है, जिसकी इमरजेंसी यानी तुरंत सर्जरी करानी है। अब सर्जरी के बाद सिंगर ने खुद अपना हेल्छ अपडेट शेयर किया है। आइए जानते हैं…
हाल ही में माइकल बोल्टन ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में सिंगर ने लिखा कि सभी को नए साल की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इसके साथ ही मैं आप लोगों को बताना चाहता हूं कि साल 2023 मेरे लिए बहुत ही मुश्किलों भरा रहा है। दरअसल, छुट्टियों से ठीक पहले मुझे पता लगा कि मुझे एक ब्रेन ट्यूमर, जिसकी तुरंत सर्जरी करानी है। मैं डॉक्टरों की टीम को भी थैंक्स करना चाहता हूं, जिन्होंने मेरी सर्जरी की और ये सफल रही।
इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि मैं अभी ठीक हूं और घर पर आराम कर रहा हूं। साथ ही मेरे पास मेरी फैमिली का सपोर्ट और प्यार है। आने वाले कुछ टाइम तक मैं खुद को रिकवर करूंगा। इसलिए कुछ दिन के लिए ब्रेक ले रहा हूं। मुझे अपने फैंस को निराश करना बिल्कुल पसंद नहीं है। इसके आगे माइकल ने कहा कि मुझे अपने किसी भी शो को पोस्टपोन करना पसंद नहीं है और ये बहुत मुश्किल भी होता है।
माइकल ने कहा कि इसमें कोई दोराय नहीं है कि मैं खुद को जल्दी ही रिकवर कर लूंगा और जल्दी ही अपने काम पर वापसी करूंगा। इतने सालों में आप लोगों ने मुझे जो प्यार और सपोर्ट दिया है, उसके लिए मैं आप लोगों को बहुत धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं आपको जल्द ही अपना हेल्थ अपडेट साझा करूंगा। बता दें कि इस महीने के शुरुआत में सिंगर ने अपनी बीमारी की वजह से अपने कई कार्यक्रम पोस्टपोन किए। हालांकि अब उन्होंने जल्द ही काम पर वापसी की बात कही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: