Metro… In Dino X Review: फिल्ममेकर अनुराग बसु के डायरेक्शन में बनी फिल्म मेट्रो इन दिनों आज 4 जुलाई को थिएटरों में रिलीज कर दी गई है। इस फिल्म ने रिलीज होते ही ऑडियंस का ध्यान अपनी ओर खींचना शुरू कर दिया है। साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म लाइफ इन ए मेट्रो की सफलता के बाद अनुराग बसु इसका सीक्वल लेकर आए हैं। दिलचस्प बात ये है कि सीक्वल में नए कपल्स के खट्टे-मीठे रिश्तों की कहानी दिखाई गई है। मेट्रो इन दिनों का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद ऑडियंस भी सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन देने लगी है। आइए एक नजर डालते हैं रिएक्शन पर…
ऑडियंस को कैसी लगी मेट्रो इन दिनों?
फिल्म मेट्रो इन दिनों देखने के बाद ऑडियंस के मिले-जुले रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘#MetroInDino के स्टार्स का समूह महानगरीय एक रस्ते पर बेस्ड, इस अव्यवस्थित चिंतन के अंत में अपना सारा आकर्षण खो देता है।’
यह भी पढ़ें: Metro… In Dino’ पहले दिन Sitaare Zameen Par का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड? क्या कहता है प्रिडिक्शन
दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मेट्रो इन दिनों का एक भी गाना दिमाग में नहीं घुस रहा मेरे, जबकि लाइफ इन ए मेट्रो का हर एक गाना रटा हुआ है लोल।’
तीसरे यूजर ने लिखा, ‘मेट्रो में दिनों का फर्स्ट डे फर्स्ट शो अकेले ही जा रहा हूं। मैं बहुत भावुक हूं। केके और मेट्रो में जिंदगी से प्यार करता हूं। मुझे लगता है कि यह निराश नहीं करेगी।’
चौथे यूजर ने लिखा, ‘पूरा मेट्रो इन दिनों एल्बम शानदार है, लेकिन फिर भी, इसमें हमेशा कुछ कमी महसूस होगी। इसमें एक तरह का जादू है जो केवल केके ही ला सकते थे।’
एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ मेट्रो…इन दिनों एक दिल को छू लेने वाली और बेहतरीन तरीके से फिल्माई गई फिल्म है, जो एक बड़े शहर में अलग-अलग लोगों और उनके रिश्तों के बारे में है। यह लाइफ इन ए…मेट्रो का सीक्वल है और इसमें वही भावनात्मक खिंचाव है। #प्रीतम का संगीत वाकई अच्छा है और फिल्म में एक अच्छा एहसास जोड़ता है।’
मेट्रो इन दिनों की क्या है कहानी?
अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो इन दिनों की कहानी हर जनरेशन के चार कपल्स के इर्द-गिर्द घूमती है। चारों पीढ़ियां अपने प्यार भरे रिश्ते को कैसे संभालते हैं? चुनौतियों से कैसे निपटते हैं? इन सभी चीजों को अलग-अलग लव स्टोरी के साथ पिरोया गया है। इस फिल्म में नीना गुप्ता, अनुपम खेर, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, आदित्य रॉय कपूर, अली फजल, सारा अली खान और फातिमा सना शेख लीड रोल में हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
58 mins ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
3 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
3 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
5 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
22 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
23 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines