Dil Ka Kya Song Release: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मेट्रो… इन दिनों’ का नया गाना आज ही रिलीज हुआ है। सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, अली फजल, फातिमा सना शेख, कोंकणा सेन शर्मा और पंकज त्रिपाठी की इस फिल्म को देख फैंस को नॉस्टैल्जिया फील हो रहा है। इस फिल्म और इसके म्यूजिक को फैंस ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ से कम्पेयर कर रहे हैं। इस फिल्म का पहला गाना जबसे रिलीज हुआ है, हर जगह वही सुनने को मिल रहा है।
‘मेट्रो… इन दिनों’ का दूसरा गाना रिलीज
‘जमाना लगे’ से अभी फैंस का ऑब्सेशन खत्म भी नहीं हुआ था कि इतने में ‘मेट्रो… इन दिनों’ का दूसरा गाना जारी हो गया है। इस लेटेस्ट सॉन्ग का नाम ‘दिल का क्या’ है। ये भी पहले वाले की तरह फैंस की जुबान पर चढ़ जाएगा। लेकिन इससे पहले कि आप ये गाना सुनें, आपके लिए एक वार्निंग है। अगर आपका दिल हाल ही में टूटा है तो आप ‘दिल का क्या’ से दूर ही रहिएगा। नहीं तो जो आप आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं वो सब एक ही झटके में बर्बाद हो जाएंगी।
‘दिल का क्या’ से वापस लौटा हार्ट ब्रेक का सीजन
2 मिनट 37 सेकंड के इस वीडियो में सभी कपल्स की लव स्टोरी में उथल-पुथल दिखाई गई है। सभी लोग इस गाने में हार्ट ब्रेक से गुजर रहे हैं और इनके इमोशंस लिरिक्स में साफ महसूस हो रहे हैं। प्रीतम ने एक बार फिर मैजिक क्रिएट कर दिया है। इस गाने को राघव चैतन्य ने गाया है और इसके बोल अनुराग शर्मा ने लिखे हैं। इन लोगों ने मिलकर कुछ ऐसा क्रिएट किया है कि अब फैंस पर गहरा असर होना तय है। ऐसा लग रहा है जैसे एक बार फिर हार्ट ब्रेक का सीजन आने वाला है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के लिए टॉप यूट्यूबर को किया अप्रोच, कभी तलाक तो कभी जेल से बटोरी सुर्खियां
फैंस को पसंद आया नया गाना
अब फैंस का कहना है कि अभी दो गाने ही आए हैं और ऐसा लग रहा है जैसे पुराने जमाने का बॉलीवुड जादू वापस आ गया है। फैंस इस गाने के लिए तरस रहे थे। वहीं, इस गाने को सुनने के बाद कुछ फैंस को गैंगस्टर के गाने ‘भीगी-भीगी’ की भी याद आ रही है। हालांकि, कुछ फैंस फिलहाल केके को भी बेहद मिस कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके गानों की कमी सभी को खल रही है। दूसरी तरफ अब गाने ‘दिल का क्या’ को काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस इस गाने को भी उतना ही अप्रिशिएट कर रहे हैं, जितना पहले गाने को किया था।
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
3 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
4 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
6 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
6 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
7 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
8 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
9 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
12 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
13 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines