News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ से जुड़ी एक और चटपटी गॉसिप सामने आई है। अब इस शो के लिए मेकर्स धड़ाधड़ सेलिब्रिटीज को अप्रोच कर रहे हैं। हर रोज शो के लिए नए नाम सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में ममता कुलकर्णी से लेकर धीरज धूपर तक को ‘बिग बॉस’ का ऑफर दिया गया है। अब इस लिस्ट में नया नाम शामिल हुआ है। अब इंडिया के टॉप यूट्यूबर्स में से एक को इस शो के लिए अप्रोच किया गया है।
अब जिसे सलमान खान के शो में शामिल होने का ऑफर मिला है उस यूट्यूबर का कंट्रोवर्सी से गहरा कनेक्शन है। वो कभी बीवी संग तलाक की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में आते हैं, तो कभी बर्थडे बनाने के चक्कर में जेल पहुंच जाते हैं। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां किसकी बात हो रही है? अगर अभी भी नहीं समझे तो बता दें, अब ‘बिग बॉस सीजन 19’ के लिए मेकर्स ने यूट्यूबर और व्लॉगर गौरव तनेजा को अप्रोच किया गया है। गौरव तनेजा पूरी दुनिया में फ्लाइंग बीस्ट के नाम से मशहूर हैं।
उन्हें पिछले कई सीजन से ‘बिग बॉस’ के लिए अप्रोच किया जा रहा है। हालांकि, कभी वो इस शो में आने के लिए राजी नहीं होते, तो कभी उनकी बात बन नहीं पाती। ऐसे में अब एक बार फिर मेकर्स पूरी कोशिश कर रहे हैं कि गौरव इस बार शो में आने के लिए तैयार हो जाएं। उन्हें मनाने के लिए मेकर्स की कोशिश जारी है। गौरव तनेजा और ‘बिग बॉस सीजन 19’ के मेकर्स के बीच बातचीत चल रही है। अब अगर सब सही रहा, तो ‘बिग बॉस सीजन 19’ में गौरव तनेजा की एंट्री हो सकती है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: क्या फिर प्रेग्नेंट हैं Masaba Gupta? वायरल वीडियो देख फैंस ने उठाए सवाल
उनके शो में आने से फैंस को काफी मसाला मिलेगा। गौरव तनेजा गुस्से में जितने तेज हैं, वो उतने ही मजेदार भी हैं। साथ ही वो काफी पढ़े लिखे हैं और उनके पास जिंदगी का एक खास अनुभव है। उन्हें यूट्यूब के बाद नेशनल टीवी पर देखने का एक्सपीरियंस दर्शकों के लिए भी बेहद खास हो सकता है। अब सारी बात इस पर टिकी है कि क्या गौरव तनेजा ‘बिग बॉस सीजन 19’ में आने के लिए मेकर्स का ऑफर एक्सेप्ट करते हैं या नहीं।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।