Merry Christmas Film Review: (Ashwini Kumar) आमतौर पर क्रिसमस को हम सेंटा क्लॉज़, गिफ्ट, चमचमाती रोशनी, क्रिसमस ट्री और फैमिली डिनर के रूप में देखते हैं। इन सबके बीच ऐसी सस्पेंस थ्रिलर कहानी सामने आती है, जिसको सिर्फ और सिर्फ श्रीराम राघवन (Sriram Raghavan) ही बना सकते हैं। श्रीराम राघवन ने यह कहानी उस दौर की बनाई है, जब 80 के दशक में मुंबई बॉम्बे हुआ करता था। फिल्म की स्टोरी फ्रेंच नॉवेल ला मोंटे चार्ज पर आधारित है।
यह भी पढ़ें: Huma Qureshi की वेब सीरीज Maharani पर क्यों मचा बवाल? Omar Abdullah ने उठाए सवाल
कैसी है फिल्म की कहानी
‘मैरी क्रिसमस‘ की कहानी क्रिसमस की रात से ही शुरू होती है। अल्बर्ट की सात के बाद इस शहर में वापसी होती है, वह पड़ोसियों से मिलने के बाद क्रिसमस की रात शहर में रोशनी देखने के लिए निकल जाता है। इस दौरान उसकी मुलाकात मारिया से होती है, जो कि अपनी बेटी के साथ क्रिसमस डिनर पर किसी डेट के साथ बाहर आई है। जब वह डेट मारिया को उसकी बेटी के साथ देखता है तो वहां से गायब हो जाता है। इस घटना के बाद मारिया और अल्बर्ट की मुलाकात तब होती है, जब मारिया उसे अपने घर पर बुलाती है। वह मारिया के घर पहुंचता है, मुलाकात होती है। मारिया अपनी बेटी को सुलाकर अलबर्ट के साथ निकल जाती है। वापस आने पर सोफे पर मारिया के पति की लाश मिलती है। अब दोनों की इस रोमांटिक मुलाकात में डेड बॉडी का दखल होता है। इस घटना के बाद से मारिया का सच सामने आएगा और अल्बर्ट की पोल खुलेगी। इसके बाद से कुछ किरदारों की एंट्री होगी और जबरदस्त क्लाइमैक्स और ट्विस्ट आएगा।
लव, सस्पेंस और धोखा फिल्म में मिलेगा पूरा मजा
फिल्म के निर्देशक श्रीराम राघवन की बात करें तो उनकी फिल्म में अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि वह किरदारों से कॉमेडी नहीं करवाते हैं, बल्कि सिचुएशन ऐसी बना देते हैं, जिससे तनाव भरे इस माहौल में भी आपके चेहरे पर हंसी आनी तय है। इस फिल्म में श्रीराम राघवन ने जो पुराने शहर बॉम्बे का चार्म बनाया है उसके रस में इसके किरदार खोए से नजर आते हैं। इस कहानी में दर्द, रोमांस, धोखा, तन्हाई, मर्डर और सस्पेंस सब कुछ देखने को मिलने वाला है। इस फिल्म में श्रीराम राघवन ने कहानी को इतने आकर्षक तरीके से बताया है कि सभी उनके दीवाने हो जाएंगे।
शानदार किरदारों ने डाली जान
श्रीराम राघवन की इस फिल्म की कास्टिंग भी बहुत जबरदस्त है। शायद ही श्रीराम राघवन के अलावा कोई और निर्देशक किसी फिल्म में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) को कास्ट करने के बारे में सोचे। विजय और कैटरीना इस फिल्म की जान हैं। मारिया का किरदार साल 2024 में कैटरीना की बेहतरीन एक्टिंग का नमूना है। फिल्म में राधिका आप्टे भी हैं, उनका किरदार भले ही थोड़ी देर का हो, लेकिन बहुत शानदार है। मैरी क्रिसमस एक शानदार मर्डर मिस्ट्री है, जिसे सुलझाने में आपको बेहद मजा आने वाला है।
इस फिल्म को 3.5 स्टार।
संबंधित खबरें
अनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
28 mins agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
47 mins agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
1 hr agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
18 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
19 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
20 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
22 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
22 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
23 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines