Mere Husband Ki Biwi Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ आज 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म की रिलीज से पहले ही ट्रेलर ने फैंस पर अपना जादू चलाना शुरू कर दिया था। अब जब ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है तो आइए जानते हैं कि ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ की एडवांस बुकिंग कितनी रही है? यही नहीं बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को तीन बड़ी फिल्में टक्कर देने के लिए तैयार हैं।
मेरे हस्बैंड की बीवी की एडवांस बुकिंग
अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ को एडवांस बुकिंग में ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने 20 फरवरी यानी गुरुवार को प्री-सेल के दौरान लगभग 5,000 टिकटें बेच दी हैं। ये आंकड़े रिलीज से पहले के हैं।
यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15 में खतरनाक स्टंट करेंगे ये 9 सेलिब्रिटी! संभावित लिस्ट जारी
ओपनिंग डे पर कितनी करेगी कमाई?
फिल्म ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ ने एडवांस बुकिंग में जैसा प्रदर्शन किया है, उसके हिसाब से माना जा रहा है कि इस फिल्म को पहने दिन बहुत अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिलेगा। उम्मीद है कि ये फिल्म ओपनिंग डे पर करीब 1 से 2 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। ये भी माना जा रहा है कि ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ रिलीज वाले दिन ऑन-स्पॉट ज्यादा से ज्यादा टिकट बेच सकती है।
इन फिल्मों से मिलेगी टक्कर
फिल्म ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ से पहले बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘छावा’ कब्जा जमा कर बैठी हुई है। इसके अलावा निकोल किडमैन की फिल्म ‘बेबीगर्ल’ और कॉलीवुड एक्शन फ्लिक ‘ड्रैगन’ भी लाइन में हैं, जिनसे अर्जुन कपूर की मल्टीस्टारर फिल्म को कड़ी टक्कर मिलेगी।
क्या है मेरे हस्बैंड की बीवी की कहानी?
अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ अंकुर चड्ढा (अर्जुन कपूर) पर बेस्ड है, जो लव ट्रायएंगल में फंस जाता है। कॉलेज में उसकी गर्लफ्रेंड प्रबलिन कौर (भूमि पेडनेकर) होती है। दोनों की शादी हो जाती है लेकिन बाद में कुछ ऐसा होता है कि दोनों एक-दूसरे से अलग हो जाते हैं। इसके बाद अंकुर की लाइफ में अंतरा (रकुल प्रीत सिंह) की एंट्री होती है। यहीं से कहानी में एक दिलचस्प मोड़ आता है। इस फिल्म को मुदस्सर अजीज ने डायरेक्ट किया है।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
6 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
11 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
12 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
13 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
14 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
15 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
16 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
17 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines