Khatron Ke Khiladi 15 में खतरनाक स्टंट करेंगे ये 9 सेलिब्रिटी! संभावित लिस्ट जारी

Khatron Ke Khiladi 15 Tentative List: कलर्स का स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ पर लगातार अपडेट्स आ रहे हैं। इस बीच शो में हिस्सा लेने वाले 9 कंटेस्टेंट्स की संभावित लिस्ट सामने आई है।

khatron ke khiladi 15 tentative contestants list out elvish yadav avinash mishra eisha singh chum darang full list here

Khatron Ke Khiladi 15 File Photo

विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 15 Tentative List: रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का अगला सीजन इस वक्त काफी चर्चा में बना हुआ है। वैसे तो शो के प्रीमियर में अभी काफी वक्त है लेकिन मेकर्स ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। टीवी के कुछ जाने-माने सेलिब्रिटी के नाम सामने आए हैं। कहा जा रहा है कि इन सेलिब्रिटीज को मेकर्स खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए अप्रोच कर रहे हैं। इस बीच 9 कंटेस्टेंट्स की संभावित लिस्ट जारी की गई है। आइए देखें कि इसमें किस-किस के नाम शामिल हैं?

बिग बॉस 18 के 4 कंटेस्टेंट्स

खतरों कि खिलाड़ी 15 के लिए मेकर्स ने जिन सेलिब्रिटी को अप्रोच किया है, उसमें बिग बॉस 18 के चार एक्स कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ रहे हैं। इस बीच फैन पेज ‘बिग बॉस तक’ की तरफ से कंटेस्टेंट्स की संभावित लिस्ट जारी की गई है। इसमें दिग्विजय सिंह राठी, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह और चुम का नाम सामने आया है। ये चारो ही बिग बॉस 18 में नजर आए थे।

विज्ञापन

अन्य कंटेस्टेंट्स के नाम देखें

इस लिस्ट में कुछ और नाम सामने आ रहे हैं, जो रोहित शेट्टी के स्टंट रियलिटी शो का हिस्सा बन सकते हैं। इसमें सिद्धार्थ निगम, गुल्की जोशी, बसीर अली, भाविका शर्मा और एल्विश यादव का नाम सामने आया है। जाहिर है कि एल्विश बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर रह चुके हैं। इसके अलावा इस वक्त यूट्यूबर अपने शो ‘सिस्टम हिलेगा’ और ‘रोडीज डबल क्रॉस’ को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा उन्हें कुकिंग कॉमेडी शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ में भी देखा जा रहा है।

विज्ञापन

कब से शुरू होगा शो?

खतरों कि खिलाड़ी 15 कब से शुरू होगा इसकी ऑफिशियल रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है। इस बीच खबर है कि शो की शूटिंग मई महीने में शुरू हो सकती है। ये शो जून या जुलाई के आसपास कलर्स टीवी पर दस्तक दे सकता है। शो को फिर से रोहित शेट्टी होस्ट करते हुए नजर आ सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ