Mehmood Birth Anniversary: महमूद बॉलीवुड इंडस्ट्री के शनादार अभिनेता होने के साथ-साथ एक फ़िल्म निर्देशक थे। उन्होंने फिल्मों में हास्य कलाकार के तौर पर सबसे ज्यादा किरदार निभाए हैं, जिसको लेकर आज भी याद किया जाता है। तीन दशक लंबे करीयर में उन्होंने 300 से ज़्यादा हिन्दी फिल्मों में काम किया। महमूद का असली नाम महमूद अली (Mehmood Ali) है। उनका जन्म मुंबई में हुआ था। आज भले ही महमूद हमारे बीच न हो, लेकिन फिल्मों में निभाए गए उनके किरदार और उनके जीवन से जुड़े कई किस्से फैंस के बीच हमेशा याद किए जाएंगे। अभिनेता ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया।
उन्होंने छोटे-मोटे काम किए। इतना ही नहीं उन्हें मीना कुमारी को टेबल टेनिस सिखाने के लिए रखा गया था, जिसके बाद उन्होंने मीना कुमारी की बहन मधु से शादी की थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘दो बीघा ज़मीन’ से की थी, जिसके बाद उन्होंने ‘प्यासा’ जैसी फ़िल्मों में छोटे मोटे किरदार निभाया।
Mehmood Birth Anniversary
यह भी पढ़ें: ‘लका..लका..लका.. Chandramukhi 2 इज बैक’, दर्शकों को ऐसी लगी Kangana Ranaut की फिल्म
Mehmood का Amitabh Bachchan से जुड़ा किस्सा
ज्यादातर लोगों ये नहीं जानते होंगे कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) महमूद को अपना गॉड फादर मानते थे। बताया जाता है कि जब इंडस्ट्री में अमिताभ अपनी पहचान बनाने के कोशिश कर रहे थे उस समय महमूद ने उन्हें अपने घर में रखा था और फिल्मों में काम दिलाने में मदद की थी।
अपने एक इंटरव्यू के दौरान महमूद ने कहा था कि ‘अमिताभ उनके बेटे हैं’। साथ महमूद ने अपने एक वीडियो मैसेज में ये भी बताया था कि ‘जब इनसान को सक्सेस मिलती है तो उसके दो बाप हो जाते हैं। एक पैदा करने वाला बाप और दूसरा जो कमाना सिखाता है’।
Late Actor Mehmood Ali and Amitabh Bachchan
महमूद ने अमिताभ को कमाना सिखाया?
महमुद ने अपमे मैसेज में बताया था कि ‘मैं अमिताभ का वो बाप हूं, जिसने उन्हें कमाना सिखाया’। महमूद ने ये वीडियो मैसेज तब साझा किया था, जब बिग बी फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे हो गए थे’। साथ ही उन्होंने कहा था कि ‘जब मुंबई के एक अस्पताल में सर्जरी के लिए भर्ती हुए थे तो उसी दौरान अमिताभ के पिता भी उसी अस्पताल में भर्ती थे। अमिताभ अपने पिता से तो मिलकर गए, लेकिन महमूद से नहीं मिले’। इस बात को याद करते हुए महमूद ने कहा था ‘मैं तो बाप था इसलिए माफ कर दिया, किसी और के साथ ऐसा कभी मत करना’।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
2 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
5 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
6 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
11 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
11 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
11 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
12 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
14 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
22 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines