बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया को लेकर एक ऐसी खबर आ रही है, जिसे सुनने के बाद उनके फैंस काफी हैरान हो गए हैं. दरअसल, आज एक्टर को मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने कथित मीठी नदी डीसिल्टिंग घोटाले मामले में गिरफ्तार कर लिया है. मिड-डे अनुसार एक्टर को आज यानी 2 अक्टूबर 2026 को हिरासत में ले लिया गया है.
आपको बता दें कि एक्टर की गिरफ्तारी से पहले EOW के अधिकारियों ने एक्टर डिनो मोरिया से मुंबई में बांद्रा स्थित उनके घर पर करीब 8 घंटे तक पूछताछ की गई थी. बता दें कि यह पूरा मामला मीठी नदी की सफाई और उसके कायाकल्प से जुड़ा हुआ है. दरअसल, एक्टर पर कथित रूप से वित्तीय गड़बड़ियों का आरोप लगा है.
यह भी पढ़ें: आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
क्या है मीठी नदी घोटाला मामला?
रिपोर्ट्स के अनुसार मीठी नदी से गाद यानी डीसिल्टिंग के लिए कॉन्ट्रैक्ट्स में कथित तौर पर गड़बड़ी सामने आई थी, जिसके बाद जांच शुरू कर दिया गया था. दरअसल, जांच में देखा जा रहा है कि कॉन्ट्रैक्ट्स को किस तरह से दिया गया और पेमेंट किस तरह हुआ है. वहीं खबर यह भी है इस पूरे मामले के कारण बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) को लगभग 65.54 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ है. इस मामले में कॉन्ट्रैक्टर्स के साथ-साथ सिविक अधिकारियों की भी जांच की जा रही है, जो इस प्रोजेक्ट का हिस्सा थे.
आपको बता दें कि इस मीठी नदी घोटाले की जांच के दौरान एक्टर डिनो मोरिया के भाई की कंपनी का नाम भी सामने आ रहा है. दरअसल, रिपोर्ट्स के अनुसार UBO Ridez की कंपनी का नाम सामने आया है, जिसे 18 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे. इस कंपनी के डायरेक्टर कोई और नहीं बल्कि डिनो मोरिया के भाई सैंटिनो मोरिया है.
ED भी कर चुकी है डिनो मोरिया से पूछताछ
एक्टर डिनो मोरिया से इससे पहले इस मामले में EOW के अधिकारियों से पहले साल 2025 में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनके घर पर करीब 14 घंटे तक तलाशी भी ली थी. ED ने मुंबई और कोच्चि में कई अन्य ठिकानों पर भी छापा भी मारा था
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
2 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
3 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
6 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
6 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
7 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines