Meet War 2 Lead Actor Hrithik Roshan Struggle Journey: बॉलीवुड में ग्रीक गॉड के नाम से जाने जाने वाले ऋतिक रोशन के लिए ये यह मुकाम पाना इतना आसान नहीं था। उनकी जिंदगी जितनी चमक धमक वाली लगती है ,असल में उन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव देखे हैं। उनका बचपन काफी मुश्किलों से घिरा रहा। उन्हें अपने स्कूल के दिनों में उनके हकलाने की वजह से बुली किया जाता था जिसकी वजह से उनमे कॉन्फिडेंस की भी कमी थी। हृथिक आज भी इन दिनों को एक बुरे सपने के तरह मानते हैं। आइए आपको बताते हैं कि कैसे ऋतिक ने खुद को इस इंडस्ट्री में कैसे साबित किया और आज उनके पास कितनी प्रॉपर्टीज हैं।
कैसे थे ऋतिक के स्कूल के दिन
ऋतिक रोशन का नाम आज दुनिया भर में मशहूर है आज उनके करोड़ो फैंस हैं जो उनकी एक झलक के लिए हमेशा बेकरार रहते हैं। लेकिन आपको ये जान कर हैरानई होगी की बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ने अपने स्कूलिंग के दिनों में कई परेशानियां झेली हैं। उनके हकलाने की वजह स्कूल के बचे उनका मजाक उड़ाया करते थे। इंडियन एक्सप्रेस के साथ हुए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया की – स्कूल में, मैं हकलाने की इतनी बुरी आदत से घिरा था की बोल ही नहीं पाता था जिसकी वजह से मेरे न कोई दोस्त थे, न कोई गर्लफ्रेंड थी । मैं बहुत शर्मीला था और स्कूल से वापस आकर घंटो बस रोता रहता था। इसके अलावा डॉक्टरों ने मुझे बता दिया था कि मैं एक्टर नहीं बन सकता। मेरी रीढ़ की हड्डी में दिक्कत थी जिसकी वजह से डॉक्टरों ने ये कहा था कि ‘तुम डांस नहीं कर सकते”। इन सब के हृथिक ने ये मान लिया की वो अपना एक्टर बनने का सपना कभी पूरा नहीं कर पाएंगे
ये भी पढ़ें–War 2 की एडवांस बुकिंग शुरू, मेकर्स ने शेयर किया फिल्म का प्री-रिलीज प्रोमो
कैसे बनाया फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम
आज ऋतिक बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं क्योंकि उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने अपनी कमजोरी पर मेहनत की और उसे अपनी ताकत बना लिया। धीरे-धीरे उन्होंने बोलने की दिक्कत पर काबू पाया और साल 2000 में आई फिल्म ‘Kaho Naa…Pyaar Hai’ से डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ Ameesha Patel भी नजर आई। इस नई जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। इसके बाद हृथिक ने Jodha Akbar,Krrish 3,Bang Bang,Kaabil, Super 30 और War जैसी कईं हिट फिल्में दी है। हालाँकि, इन परेशानियों ने उनके जीवन को एक अलग मुकाम दिया है। ऋतिक ने कहा, “अब जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूँ, तो मैं भगवन का शुक्रिया अदा करता हुँ, क्योंकि इन दिक्कतों से उन्होंने मजबूत बनना सीखा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज ऋतिक के पास करीब 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। मुंबई में उनका लग्जरी फ्लैट है, लोनावला में फार्महाउस है और देश-विदेश में कई प्रॉपर्टीज हैं।
ऋतिक की अपकमिंग फिल्म
ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म War 2 का क्रेज फैंस में बना हुआ है। ये एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली हैं जिसमे उनके साथ कियारा अडवाणी और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी नजर आएंगे। ये फिल्म YRF स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है जिसका डायरेक्शन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। ये फिल्म 14 अगस्त को सिनेमा घरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। Sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म की एडवांस बुकिंग का आंकड़ा 2.24 करोड़ को पार कर गया है। अब आप इस फिल्म के लिए कितने एक्ससिटेड हैं जरूर बताइए
ये भी पढ़ें–Baaghi 4 Teaser Release: वायलेंस में ‘एनिमल’ की भी बाप है ‘बागी 4’, दहशत भर देंगे ये 5 सीन
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
7 mins agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
1 hr agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
9 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
11 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
12 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
14 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
15 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
15 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
17 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines