वो एक्ट्रेस जिसने अनुष्का शर्मा के साथ किया डेब्यू, MLA के बेटे से तोड़ी सगाई, रश्मिका मंदाना के रूमर्ड बॉयफ्रेंड से की शादी

Actress Debut with Anushka Sharma: बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस जिसने अनुष्का शर्मा की फिल्म से अपना फिल्मी करियर शुरू किया लेकिन इसके बाद वो गायब ही हो गईं।

Actress who Debut with Anushka Sharma

Actress who Debut with Anushka Sharma

विज्ञापन

Actress who Debut with Anushka Sharma: बॉलीवुड की चमक-धमक में कुछ सितारे अपनी अदाकारी से सुर्खियों में रहते हैं, जबकि कुछ अपनी खूबसूरती और स्टाइल की वजह से चर्चों में बने रहते हैं।ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं मेहरीन पीरजादा, जिनकी हाल ही में वायरल हुई तस्वीर ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। आइए जानते हैं इस एक्ट्रेस के बारे में जिन्होंने अपना डेब्यू बॉलीवुड की हीरोइन अनुष्का शर्मा के साथ किया था।

विज्ञापन

मेहरीन पीरजादा का फिल्मी करियर

मेहरीन पीरजादा ने साल 2016 में तेलुगू फिल्म ‘कृष्णा गाड़ी वीरा प्रेमा गाथा’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 2017 में हिंदी फिल्म ‘फिल्लौरी’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखा। हालांकि इस फिल्म की लीड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा थीं। इसके बाद मेहरीन ने तमिल फिल्म ‘नेन्जिल थुनिविरुंधल’ में भी काम किया। उनकी एक्टिंग और स्टाइल ने उन्हें दर्शकों के बीच एक खास पहचान दिलाई, हालांकि बॉलीवुड में अभी तक उनका बड़ा असर नहीं रहा है। फिल्मों से ब्रेक लेने के बाद पिछले साल 2023 में मेहरीन ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ‘सुलतान ऑफ दिल्ली’ के साथ अपनी नई शुरुआत की, जिसमें उन्होंने ताहिर राज भसीन के साथ काम किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MEHREEN 🌟🧿 (@mehreenpirzadaa)

पंजाबी परिवार से आती हैं मेहरीन पीरजादा

1995 में पंजाब में जन्मी मेहरीन का परिवार भी काफी दिलचस्प है। उनके पिता गुरलाल पीरजादा एक कृषि विशेषज्ञ हैं, जबकि उनकी मां परमजीत कौर एक हाउस वाइफ हैं। उनके एक भाई हैं गुरफतेह पीरजादा, जो खुद एक मॉडल और अभिनेता हैं। मेहरीन ने बहुत ही छोटी उम्र में अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने 10 साल की उम्र में रैंप वॉक किया और ‘कसौली प्रिंसेस’ का खिताब भी जीता था।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MEHREEN 🌟🧿 (@mehreenpirzadaa)

पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चोंओं में रहीं 

मेहरीन के फिल्मी सफर के साथ-साथ उनकी व्यक्तिगत जिंदगी भी हमेशा चर्चा का विषय रही है। साल 2021 में उन्होंने आदमपुर, हिसार के विधायक कुलदीप बिश्नोई के बेटे भाव्या बिश्नोई के साथ सगाई की थी। आपको बता दें भाव्या, पूर्व हरियाणा मुख्यमंत्री भजन लाल के पोते हैं। लेकिन ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका और दोनों ने साल 2022 में सगाई तोड़ दी।

विज्ञापन

साल 2023 में मेहरीन ने की शादी

मेहरीन ने साल 2023 में एक नई शुरुआत करते हुए चिरंजिव मकवाना (Chiranjiv makwana) के साथ अपनी सगाई का अनाउंसमेंट किया और हाल ही में हैदराबाद में इस जोड़े ने शादी कर ली। आपको बता दें चिरंजिव मकवाना (Chiranjiv makwana) एक एक्टर, राइटर और एनिमेशन डायरेक्टर हैं। उनके बारे में ये भी कहा जाता है कि एक वक्त पर वो एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को भी डेट कर चुके हैं।

बहरहाल इस नई शुरुआत ने मेहरीन की जिंदगी में एक नया चैप्टर जोड़ा है और उनके फैंस उनके सुखद भविष्य की कामना कर रहे हैं। फिल्मी दुनिया से फिलहाल मेहरीन दूर हैं और अभी किसी भी प्रोजेक्ट में काम नहीं कर रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ