दो महीने तक फ्रिज में सड़ती रही लाश, सिरफिरे ने हथौड़े से पीटकर ली जान, इस एडल्ट स्टार के किए 15 टुकड़े

Porn Star Murder Mystery: एडल्ट स्टार और मॉडल की लाश के पहले तो 15 टुकड़े किए गए, इसके बाद इन्हें 2 महीनों तक फ्रिज में रखा गया। कौन थी ये मॉडल चलिए आपको बताते हैं।

Porn Star Murder Mystery

Porn Star Murder Mystery

विज्ञापन

 

विज्ञापन

Porn Star Murder Mystery: साल 2022 में श्रद्धा वालकर मर्डर केस के बारे में आपने जरूर सुना होगा। इस मामले में उसके लिव-इन पार्टनर ने पहले श्रद्धा की हत्या की, फिर शव के टुकड़े कर उन्हें दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फेंक दिया। हत्यारा महीनों तक श्रद्धा के मोबाइल से उसके परिजनों और दोस्तों को मैसेज भेजकर ये आभास दिलाता रहा कि वो जिंदा है। इस केस जिक्र यहां इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि उसी साल एक और चौंकाने वाली घटना इटालियन एडल्ट मॉडल और स्टार चार्लोट एंजी के साथ भी घटी थी, जहां मॉडल की लाश 2 महीने तक फ्रिज में सड़ती रही। जिस किसी ने भी इस घटना के बारे में सुना हर कोई हक्का-बक्का रह गया।

एडल्ट फिल्म स्टार चार्लोट एंजी की हत्या

इटली में साल 2022 में घटित एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को हिला दिया है। एडल्ट फिल्म स्टार चार्लोट एंजी की हत्या की कहानी इतनी भयावह है कि सुनकर हर कोई चौंक गया। चार्लोट, जिनका असली नाम कैरॉल मर्टेसी था, उनकी हत्या उन्हीं के पड़ोसी ने की और उनके शरीर के टुकड़े कर लाश को महीनों तक फ्रिज में छिपाकर रखा गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by biagio26 (@biagio091)

विज्ञापन

जनवरी 2022 में चार्लोट ने अचानक सोशल मीडिया और फोन कॉल्स के जवाब देना बंद कर दिया। उनके दोस्तों और परिवार ने शुरुआत में इसे उनका निजी फैसला मान लिया। लेकिन दो महीने बाद, जब एक अज्ञात लाश के कुछ टुकड़ों की तस्वीरें सामने आईं जिनपर टैटू बने हुए थे। इन तस्वीरों को देखकर चार्लोट के करीबी परेशान हो गए। चार्लोट ने जब मैसेज भेजकर दावा किया कि वो ठीक हैं, तो उनके करीबी लोगों ने राहत की सांस ली।

जांच में सामने आई दिल दहला देने वाली सच्चाई

जांच के दौरान ये बात सामने आई कि चार्लोट की हत्या तो पहले ही हो चुकी थी। पुलिस ने पता लगाया कि उनके फोन से किए गए मैसेज दरअसल उनके हत्यारे द्वारा भेजे गए थे। दरअसल पुलिस को 20 मार्च 2022 को एक गांव में कटे हुए हाथ मिले। आगे की जांच में पता चला कि ये एक महिला की लाश है जिसके शरीर के 15 टुकड़े प्लास्टिक बैग्स में भरे गए थे। लाश की पहचान के लिए टैटू की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था, जो चार्लोट की थीं। जब पुलिस ने डीएनए टेस्ट किया तो साफ हो गया कि लाश चार्लोट एंजी की थी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

कौन था चार्लोट एंजी का हत्यारा?

हत्या के मामले में मुख्य संदिग्ध डेविड फोनटाना था, जो चार्लोट का पड़ोसी था। डेविड, एक प्रोफेशनल बैंकर और फूड ब्लॉगर था। उसने शुरू में हत्या के बारे में कुछ नहीं बताया। लेकिन जब पुलिस ने डेविड के घर की तलाशी ली, तो वहां चार्लोट की लाश के दूसरे टुकड़े भी पाए गए।

डेविड ने अपने बयान में बताया कि उसने चार्लोट को मारने का कदम उस समय उठाया जब वो इरोटिक गेम खेल रहे थे। उसने हथौड़े से कई बार हमला किया और हत्या के बाद चार्लोट के शरीर को 15 टुकड़ों में काट दिया। टुकड़ों को छिपाने के लिए उसने उन्हें अपने फ्रिज में रखे रखा और उनके मोबाइल से दोस्तों और परिवार को मैसेज भेजता रहा।

विज्ञापन

डेविड के कन्फेशन के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और अदालत ने उसे 30 साल की सजा सुनाई। चार्लोट एंजी की हत्या ने न सिर्फ इटली बल्कि पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया।

चार्लोट एंजी का शुरुआती सफर

चार्लोट का जन्म 23 दिसंबर 1995 को इटली के सेस्टो कालेंडे वरीसी में हुआ था। गरीबी से जूझते हुए उन्होंने अलग-अलग नौकरियां की और बाद में एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। उनकी बढ़ती पॉपुलैरिटी ने उन्हें मिलान जैसे बड़े शहर तक लाने में मदद की। लेकिन फिर उनके साथ हुई दर्दनाक घटना ने उन्हें सभी से दूर कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ