हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टीवी के चहेते बेटे ने कभी छुपाई अपनी ही शादी, धर्म बदलकर मचाई सनसनी, Bigg Boss 18 के इस कंटेस्टेंट को पहचाना?

Bigg Boss 18 Contestants Enter The House: ‘बिग बॉस 18’ की शुरुआत हो चुकी है और एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स सलमान के शो का हिस्सा बने हैं। इसी बीच टीवी का चहेता बेटा भी इस बार शो में अपनी रियल पर्सनेलिटी दिखाने के लिए पहुंचा है।

विज्ञापन
Vivian Dsena Enters Salman Khan Show Bigg Boss 18

Vivian Dsena Enters Salman Khan Show Bigg Boss 18: बिग बॉस का 18वां सीजन एक बार फिर दर्शकों के दिलों को जीतने के लिए तैयार है। इस बार शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स में एक नाम है विवियन डीसेना, जो टेलीविजन की दुनिया में अपनी खास पहचान बना चुके हैं। उन्हें भले ही आपने वैम्पायर या सीरियल ‘शक्ति’ में हरमन जी के किरदार में देखा हो, लेकिन उनकी निजी जिंदगी में कई राज छिपे हुए हैं।

विवियन की टूटी पहली शादी

विवियन का जन्म 28 जून 1988 को उज्जैन में हुआ और वो पहली बार सीरियल ‘प्यार की ये एक कहानी’ में नजर आए थे। इस शो ने उन्हें न सिर्फ पहचान दिलाई, बल्कि उनकी पहली पत्नी वाहबिज दोराबजी से भी मिलवाया। दोनों ने साल 2013 में शादी की, लेकिन शादी के चार साल बाद ही उनके बीच मतभेद शुरू हो गए, जो आखिरकार साल 2021 में तलाक तक पहुंच गया।

विवियन ने फिर की नई शुरुआत

तलाक के बाद विवियन की जिंदगी में एक नया मोड़ आया। साल 2022 में उन्होंने इजिप्ट की पत्रकार नूरन अली से गुपचुप निकाह कर लिया। हालांकि विवियन ने अपनी पत्नी और बेटी का चेहरा अब तक मीडिया से छुपा रखा है, जिससे उनके प्रशंसक और भी ज्यादा बेताब हो गए हैं। एक इंटरव्यू में विवियन ने बताया कि वो पिता बन चुके हैं, लेकिन उन्होंने अपनी पारिवारिक जिंदगी को प्राइवेट रखना ही बेहतर समझा है।

विज्ञापन

धर्म बदलने की खबर से मची सनसनी

विवियन डीसेना को लेकर एक बात जिसने सभी को हैरान कर दिया था, वो ये कि उन्होंने अपनी दूसरी शादी से पहले धर्म परिवर्तन किया है। अब वो इस्लाम को फॉलो करते हैं और 5 बार की नमाज अदा करते हैं। विवियन ने बताया कि उन्होंने साल 2019 के रमजान से इस्लाम अपनाने का फैसला लिया था, जो उनके लिए एक नई शुरुआत साबित हुई।

बिग बॉस में विवियन की एंट्री

अब जब विवियन डीसेना ‘बिग बॉस 18’ में कदम रख रहे हैं, उनके फैंस उनके सफर को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। शो में उनकी एंट्री से पहले ही उनके अतीत की कहानियां भी चर्चा का विषय बन चुकी हैं। इस बार विवियन की रियल पर्सनेलिटी भी शो में देखने को मिलेगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Anupamaa छोड़ने के बाद ‘तोषू’ का खुलासा, इस वजह से छोड़ना पड़ा शो!

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola