Actress Who Claimed to be cast as furniture in films: एक समय था जब बॉलीवुड अभिनेत्री रिमी सेन बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्रियों में से एक थीं। रिमी एक से बढ़कर एक स्टार के साथ काम कर रही थीं। उन्हें बड़े-बड़े सुपरस्टार्स के साथ फिल्मों के ऑफर आ रहे थे। साल 2000 के दशक में रिमी सेन ने कई सफल फिल्मों में काम किया और लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। लेकिन अब रिमी सेन ने एक्टिंग करियर छोड़ दिया है। रिमी भले ही आज फिल्मों में एक्टिव ना हों लेकिन उनके पुराने बयान और वीडियो काफी वायरल होते रहते हैं। अजय देवगन, सलमान खान जैसे बड़े एक्टर्स के साथ काम कर चुकीं रिमी सेन ने एक बार खुद की तुलना फिल्मों में इस्तेमाल किए जाने वाले ‘फर्नीचर’ से कर दी थी। चलिए आपको बताते हैं रिमी सेन के उस बयान के बारे में जिसने काफी बवाल मचाया था।
रिमी सेन का शुरुआती करियर
रिमी सेन ने अपने करियर की शुरुआत बांग्ला फिल्म ‘परमितार एक दिन’ से की थी। इसके बाद उन्होंने 2003 में प्रियदर्शन की कॉमेडी फिल्म ‘हंगामा’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म ने रिमी को खास पहचान दिलाई। उनके अभिनय की सराहना हुई और धीरे-धीरे रिमी का नाम सफल अभिनेत्रियों की सूची में शामिल हो गया। ‘धूम’, ‘गरम मसाला’, ‘फिर हेरा फेरी’ और ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’ जैसी फिल्मों में उन्होंने शानदार परफॉर्मेंस दी। उस समय हर बड़ा डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रिमी सेन के साथ काम करना चाहता था।
रिमी सेन के करियर में अचानक आई गिरावट
धीरे-धीरे रिमी के करियर में गिरावट आने लगी। एक पुराने इंटरव्यू में रिमी ने बताया था कि परिवारवाद के चलते उन्हें कई महत्वपूर्ण रोल नहीं मिले। उन्होंने ये भी कहा कि महिलाओं के लिए मजबूत भूमिकाओं की कमी एक और बड़ा कारण है, जिसने उनके फिल्मी करियर पर असर डाला है। रिमी सेन ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में बताया कि ‘मैं कॉमेडी फिल्मों में काम करके थक गई थी। वहां मेरे लिए कोई खास रोल नहीं होता था। मेरा सिर्फ फर्नीचर जैसा रोल होता था।’ उनके मुताबिक ‘हंगामा’ और ‘जॉनी गद्दार’ जैसी कुछ ही फिल्मों में उन्हें अच्छी भूमिकाएं मिलीं, लेकिन बाकी में उनके पास स्क्रीन पर कुछ ज्यादा करने के लिए नहीं है।
को-एक्टर्स से कभी मदद नहीं मांगी
रिमी ने इसी इंटरव्यू में ये भी स्वीकार किया कि उन्होंने कभी अजय देवगन और अक्षय कुमार जैसे को-एक्टर्स से मदद नहीं मांगी। उन्होंने कहा, ‘मैं किसी से मदद नहीं मांग सकती। जब तक आप गिड़गिड़ाते नहीं हैं, मदद नहीं मिलती।’ उनका मानना है कि लोग अक्सर अपने फायदे के लिए ही मदद करते हैं।
‘बिग बॉस 9’ का भी हिस्सा बनी थीं रिमी सेन
अपने फिल्मी करियर से निराश होने के बाद रिमी सेन ने टेलीविजन में भी अपनी किस्मत आजमाई लेकिन वहां भी उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली। उन्होंने सलमान खान के ‘बिग बॉस 9’ में हिस्सा लिया और उनकी आखिरी फिल्म ‘बुधिया सिंह-बॉर्न टू रन’ थी जो साल 2016 में आई थी।
यह भी पढ़ें: Honey Singh या Badshah, सिंगर Guru Randhawa ने किसे बताया बेहतर? वायरल हुआ जवाब
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
1 hr agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
3 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
4 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
6 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
6 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
7 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
9 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
10 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
12 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines