Bigg Boss MC Stan Cap Cost: बिग बॉस को बहुत जल्द उसका विजेता मिल जाएगा। इस समय शो अपने अंतिम दौर में है और घर में एमसी स्टेन को शो से बहुत पॉपुलैरिटी मिली है। शो में एमसी स्टेन अक्सर अपने महंगे आउटफिट के लिए जाने जाते है।
एमसी स्टेन महंगी चीजों की वजह से बहुत चर्चाओं में भी रहते हैं और उनके डायलॉग्स भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है। इस बार भी एमसी स्टेन सुर्खियां बटरोने से पीछे नहीं हटे हैं और अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल की एक ओर झलक सबको दिखाई है।
एमसी स्टेन ने पहनी लेंसियागा ब्रांड की टोपी
जी हां इस बार एमसी ने महंगे कपड़ो या जूते से लोगों को हैरान नहीं किया है, बल्कि एमसी स्टेन ने इस बार एक महंगी टोपी से लोगों का ध्यान खींचा हैं। बता दें कि इस बार स्टेन ने जो टोपी पहनी है वह बैलेंसियागा ब्रांड की है और उसकी कीमत भी बहुत ज्यादा हैं। इस ब्रांड की टोपी की कीमत करीब 30 हजार रूपये से शुरू होती हैं।
बिग बॉस से मिली पॉपुलैरिटी
बिग बॉस में सुर्खियां बटोरने वाले एमसी स्टेन पुणे के रहने वाले हैं और इनका असली नाम अल्ताफ शेख है। अल्ताफ शेख यानी एमसी स्टेन ने मात्रा 12 साल की उम्र से ही कव्वाली गाने से शुरुआत की थी। इसके साथ ही स्टेन को ‘वाटा’ गाने से पॉपुलैरिटी मिली और इस गाने को यूट्यूब पर करीब 21 मिलियन व्यूज मिले थे।
हिप-हॉप इंडस्ट्री में जाना-माना नाम है स्टेन
साथ ही एमसी स्टेन ने मशहूर रैपर रफ्तार के साथ भी परफॉर्म किया है और अब स्टेन को इंडिया का Tupac कहा जाने लगा है। हिप-हॉप इंडस्ट्री में अब एमसी स्टेन एक जाना-माना नाम है और हिप-हॉप में आने से पहले स्टेन बीट बॉक्सिंग और B-boying किया करते थे। साथ ही अगर स्टेन की उम्र की बात करें तो वह अभी सिर्फ 23 साल के हैं और महज 3-4 साल में ही स्टेन ने इतना नाम और रुपया-पैसा कमा लिया है।
स्टेन के पास है इतनी नेट वर्थ
अगर स्टेन की नेट वर्थ की बात करें तो उनके पास 50 लाख के आसपास नेट वर्थ है। इसके साथ ही एमसी स्टेन हर महीने अपने गानों, कॉन्सर्ट और यूट्यूब से लाखों रुपये कमा लेते हैं। फिलहाल स्टेन ‘बिग बॉस 16’ में अपनी जगह बनाए हुए हैं और अपने लग्जरी लाइफस्टाइल से सबको हैरान कर देते हैं।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
6 hrs ago'किसी ने पकड़ा नहीं...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर विद्युत जामवाल का बयान
7 hrs agoरणबीर कपूर को समझ लिया रणवीर सिंह! ‘रामायण’ इवेंट में दिल राजू से हुई गलती
8 hrs ago'वो शराब नहीं पीते...', भाई दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
11 hrs ago'रामायण' के इवेंट में रणबीर कपूर ने तेलुगु फैंस को दिया सरप्राइज
12 hrs agoLIVE: आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की 'उड़ता तीर' नेपाल में हुई बैन
12 hrs ago'बोला नहीं जा रहा, गाना क्या गाओगे?' दलेर मेहंदी को मंत्री ने लगाई फटकार
13 hrs ago'जेलर 2' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? 5 दिनों में 400 करोड़ किए पार
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines