MC Stan: बिग बॉस 16 के विनर और रैपर एमसी स्टेन को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि वो कहीं गायब हो गए हैं। दरअसल, मुंबई से लेकर सूरत तक एमसी स्टेन के गुमशुदा होने के पोस्टर लगे थे, जिसके बाद कयास लगाए गए कि शायद स्टेन कहीं गायब हुए हैं। हालांकि ऐसा नहीं है और एमसी स्टेन कहीं गायब नहीं हुए हैं। जी हां, स्टेन ने खुद अपने सोशल मीडिया पर इसका हिंट दिया है। आइए जानते हैं कि एमसी ने क्या कहा है?
एमसी स्टेन के गायब होने के पोस्टर
दरअसल, जबसे एमसी स्टेन के गुमशुदा होने के पोस्टर लगे नजर आए थे, तबसे ही उनके गायब होने की खबर आ रही थी। हालांकि अब एमसी ने बता दिया है कि वो कहीं भी गायब नहीं हुए हैं। जी हां, अपने इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर स्टेन ने अपना एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी कई फोटोज डाली हैं। साथ ही इस पोस्ट को शेयर करते स्टेन ने ये भी बताया है कि वो क्या कर रहे हैं।
एमसी ने लिखा ये कैप्शन?
स्टेन ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि एल्बम नहीं आरा (आ रहा) पर मैं पैसा कमा रा (कमा रहा), सब्र गैंग। एमसी स्टेन के इस पोस्ट पर यूजर्स ने भर-भरकर कमेंट्स किए हैं। गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले मुंबई से लेकर सूरत तक जब एमसी स्टेन के मिसिंग पोस्टर लगे, तो लोगों के मन में सवाल आया कि आखिर एमसी स्टेन कहां चले गए हैं, तो इसका जवाब भी खुद स्टेन ने ही दिया है।
क्यों लगे थे स्टेन के गुमशुदा होने के पोस्टर?
दरअसल, इस पोस्ट में रैपर ने एक पोस्टर भी शेयर किया है, जो किसी अपकमिंग सॉन्ग का लग रहा है। इस पोस्टर में भी एमसी के गायब होने का जिक्र किया गया है, जिससे साफ है कि स्टेन कहीं गायब नहीं हुए थे बल्कि उन्होंने अपने इस गाने को प्रमोट करने के लिए ऐसा किया था।
MC Stan
फैंस ने ली चैन की सांस
हालांकि जब एमसी स्टेन के गायब होने की खबर आई थी, उस वक्त कई लोगों ने ये भी कहा था कि स्टेन कहीं गायब नहीं हुए हैं बल्कि ये बस एक प्रमोशनल पोस्टर है। अब ये अफवाह झूठी निकली है और एमसी के इस पोस्ट से साबित हो गया है कि ये बस एक प्रमोशनल पोस्टर था और इसके अलावा कुछ और बिल्कुल नहीं। हालांकि इस बात से फैंस खुश भी हैं कि एमसी स्टेन एकदम ठीक हैं।
यह भी पढ़ें- Elvish Yadav और Bharti Singh क्यों दिल्ली पुलिस की रडार पर? 500 करोड़ की धोखाधड़ी से जुड़ा मामला क्या?
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
12 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
13 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
15 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
17 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
18 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
18 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines