Elvish Yadav और Bharti Singh क्यों दिल्ली पुलिस की रडार पर? 500 करोड़ की धोखाधड़ी से जुड़ा मामला क्या?

Scam of 500 Crore: इस वक्त बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव सहित कई सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और यूट्यूबर्स दिल्ली पुलिस की रडार पर हैं। जी हां, पुलिस ने एल्विश, भारती सहित कई लोगों को समन भेजा है।

Scam of 500 Crore

Scam of 500 Crore

Scam of 500 Crore: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव आए दिन किसी ना किसी पचड़े में फंस ही जाते हैं। कभी एल्विश ईडी, तो कभी पुलिस की रडार पर रहते हैं। जी हां, इस वक्त एल्विश यादव समेत कई बड़े नाम दिल्ली पुलिस की रडार पर है। इस मामले में एल्विश के अलावा भारती सिंह, एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती, अभिषेक मल्हान सहित कई लोगों के नाम शामिल हैं। आखिर क्या है ये पूरा मामला? आइए जानते हैं…

विज्ञापन

क्या है 500 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला?

दरअसल, दिल्ली पुलिस का दावा है कि उन्हें 500 से भी ज्यादा शिकायतें मिली हैं, जिसमें कहा गया कि कई सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और यूट्यूबर्स ने अपने पेज पर HIBOX (हायबॉक्स) मोबाइल ऐप को प्रमोट किया है और इसके जरिए लोगों को निवेश का लालच दिया गया है। इन शिकायतों के बाद ही पुलिस ने कई लोगों को समन जारी किया है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Elvish Raosahab (@elvish_yadav)

कई इनफ्लुएंसर और यूट्यूबर्स के नाम

इसके साथ ही अगर इस मामले के मुख्य आरोपी की बात करें तो केस का मुख्य आरोपी चेन्नई निवासी शिवराम (30) है, जिसे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। इसके साथ ही इस धोखाधड़ी के केस में लक्ष्य चौधरी, सौरव जोशी, एल्विश यादव, दिलराज सिंह रावत, अभिषेक मल्हान, भारती सिंह, आदर्श सिंह, हर्ष लिंबाचिया, पूरव झा और अमित जैसे सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और यूट्यूबर्स के नाम शामिल हैं। इनको लेकर कहा गया है कि इन्होंने सोशल मीडिया पर इस ऐप को बढ़ावा दिया है और लोगों को लालच देकर ऐप में जरिए निवेश करने के लिए उकसाया है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

क्या है हायबॉक्स?

इस मामले पर बात करते हुए पुलिस उपायुक्त (IFSO स्पेशल सेल) हेमंत तिवारी ने कहा कि हायबॉक्स एक ऐसा मोबाइल ऐप है, जो एक सुनियोजित धोखाधड़ी का हिस्सा था। डीसीपी का कहना है कि इस ऐप के जरिए आरोपियों ने हर रोज एक से पांच प्रतिशत के गारंटीड रिटर्न का वादा किया था, जो एक महीने में 30 से 90 प्रतिशत तक होता है। जानकारी है कि इस ऐप को फरवरी 2024 में शुरू किया गया था।

विज्ञापन

कंपनी हुई गायब

इसके जरिए 30,000 से भी ज्यादा लोगों ने इसमें पैसा निवेश किया है। हालांकि शुरू में ऐप अच्छा चल रहा था, लेकिन धीरे-धीरे इसमें गड़बड़ी के मामले सामने लगे। इस मामले में पुलिस ने ये भी कहा है कि इस ऐप को चलाने वाली कथित कपंनी कई खराबियों का हवाला देकर बिना भुगतान किए नोएडा में अपना ऑफिस बंद करके गायब हो गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ