MC Stan Attends Dahi Handi: आज पूरे देश में जन्माष्टमी की धूम देखने को मिल रही है। हर कोई कृष्ण भक्ति में लीन है। कई जगहों पर दही हांड़ी भी फोड़ी जा रही हैं। अब एक ऐसे ही इवेंट से कुछ ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं जिन्हें देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स अपना दिल हार बैठे हैं। मशहूर रैपर एमसी स्टेन पर अब लोगों ने खूब प्यार बरसाया है। उन्होंने कुछ ऐसा किया है कि लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।
फैंस के बीच दिखी एमसी स्टेन के लिए दीवानगी
दरअसल, जन्मष्टमी के खास मौके पर ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) के विनर एमसी स्टेन ने इन ट्रेडिशनल एक्टिविटीज में हिस्सा लिया। उन्हें देखने के लिए लाखों की भीड़ इकट्ठा हुई थी और फैंस के बीच एमसी स्टेन का क्या क्रेज है ये तो सभी जानते हैं। ऐसे में वो जैसे ही वेन्यू पर पहुंचे लोगों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर जा पहुंची। उन्हें देखकर लोग पागल हो गए और फैंस उनका नाम जोर-जोर से पुकारने लगे। कुछ लोग तो तस्वीरें लेने के लिए स्टेज तक पर चढ़ आए। ऐसे में एमसी स्टेन ने अपने फैंस को जरा भी निराश नहीं किया।
रैपर में माथे पर दिखा तिलक
उन्होंने अपने फैंस के साथ सेल्फी भी ली और उन्हें गले भी लगाया। इस इवेंट के दौरान एमसी स्टेन ने एक और ऐसा काम किया जो अब सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, अब एमसी स्टेन की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है जिसमें वो माथे पर तिलक लगाए हुए नजर आ रहे हैं। मुस्लिम होने के बावजूद रैपर ने तिलक लगाकर ये साबित कर दिया है कि वो धर्मनिरपेक्ष कलाकार हैं और वो सभी धर्मों की इज्जत करते हैं। उनका ये एटीट्यूड अब लोगों को काफी पसंद आ रहा है। फैंस अब दावा कर रहे हैं कि एमसी स्टेन बेहद डाउन टू अर्थ हैं।
यह भी पढ़ें: ‘काम के बहाने घर बुलाया और कमरे में…’, मशहूर एक्टर पर लगे यौन शोषण के आरोप
एमसी स्टेन के कायल हुए फैंस
अब मुस्लिम रैपर का दही हांड़ी में शामिल होना और अपने माथे पर तिलक लगवाना फैंस के बीच एक पॉजिटिव मैसेज पहुंचा रहा है। उनके इस कारनामे के बाद लोग उन पर दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं। उन्होंने हिन्दू और मुस्लिम त्योहारों में जो गैप है उसे कम कर दिया है। उनके इस कदम की सोशल मीडिया यूजर्स खूब सराहना कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
9 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
10 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
12 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
14 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
15 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
15 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines