'काम के बहाने घर बुलाया और कमरे में...', मशहूर एक्टर पर लगे यौन शोषण के आरोप

Malayalam Actor Baburaj Case: एक मशहूर एक्टर पर अब ऐसा संगीन आरोप लगा है जिसके बाद इसका असर उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर पड़ सकता है। एक्टर को लेकर एक महिला ने चौंका देने वाला दावा किया है।

Malayalam Actor Baburaj Case

Malayalam Actor Baburaj Case

Malayalam Actor Baburaj Case: मशहूर साउथ एक्टर पर अब एक संगीन आरोप लग गया है। साउथ इंडस्ट्री को लेकर लगातार चौंका देने वाले खुलासे हो रहे हैं। वहां, एक्ट्रेसेस के साथ कैसा बर्ताव हो रहा है उसके बारे में जानकर हर कोई दंग है। आज तक जो राज कभी बाहर नहीं आ पाए थे, अब हेमा कमिटी की रिपोर्ट्स के जरिए वो भी दुनिया की नजरों के सामने आ रहे हैं। कई एक्टर्स, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर की पोल खुल चुकी है। इसी बीच अब एक पॉपुलर मलयालम एक्टर पर यौन शोषण का आरोप लग गया है।

एक्टर बाबूराज पर यौन शोषण के आरोप

जाने-माने एक्टर और प्रोड्यूसर बाबूराज (Baburaj) पर अब एक महिला ने ऐसे आरोप लगाए हैं कि सुनकर फैंस भी शॉक्ड रह जाएंगे। एक जूनियर आर्टिस्ट ने एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (AMMA) के जॉइंट सेक्रेटरी यानी बाबूराज पर अपने केरल वाले घर पर बुलाकर यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, बाबूराज खुद पर लगे इन सभी आरोपों का खंडन कर रहे हैं। चलिए जानते हैं की जूनियर आर्टिस्ट ने अब एक्टर को लेकर क्या-क्या खुलासे किए हैं।

महिला को घर बुलाकर किया गंदा काम!

महिला ने अब दावा किया है कि साल 2019 में बाबूराज ने उन्हें अपने घर बुलाया था और ये वादा किया था कि वो उन्हें अपनी फिल्म में रोल देने वाले हैं। उस जूनियर आर्टिस्ट को बताया गया था कि जब वो उनके घर आएंगी तो इस मीटिंग में फिल्म के डायरेक्टर और स्क्रीन राइटर भी मौजूद रहेंगे। हालांकि, अब महिला ने खुलासा किया है कि जब वो बाबूराज के घर पहुंची तो वहां उन दोनों के अलावा कोई भी मौजूद नहीं था। बाबूराज ने ऐसे में महिला को रूम में इंतजार करने के लिए कहा और कहा कि जब तक बाकी लोग नहीं आते वो आराम कर लें। वहीं, थोड़ी देर बाद बाबूराज रूम में आए और उन्होंने उस महिला को सेक्सुअली एब्यूज करना शुरू कर दिया।

बाद में भेजे भद्दे मैसेज 

जूनियर आर्टिस्ट ने रिवील किया है कि वो जैसे-तैसे बाबूराज के घर से भागी और फिर उनसे कभी दोबारा नहीं मिलीं। उन्होंने ये भी कहा कि इसके बाद भी एक्टर उन्हें WhatsApp पर भद्दे मैसेज भेजते रहे जिसका उन्होंने कभी जवाब नहीं दिया। इस महिला का कहना है कि एक्टर ने उनके अलावा और भी महिलाओं का शोषण किया है लेकिन वो सब इस पर बात करने से डरती हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ