बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ इस साल खूब सुर्खियों में रही है। फिल्म को फरवरी में लोगों की डिमांड पर रि-रिलीज किया गया था। हालांकि, भात-पाक टेंशन के बीच हर्षवर्धन राणे ने कहा है कि अगर फिल्म की पुरानी कास्ट रिपीट होती है, वो को इस फिल्म के दूसरे पार्ट का हिस्सा नहीं होंगे। इस बीच अब फिल्म के पोस्टर से मावरा की फोटो हटा दी गई है।
माकवा होकेन की फोटो हटाई गई
दरअसल, स्पॉटिफाई और यूट्यूब म्यूजिक पर फिल्म के एल्बम के कवर से माकवा होकेन को हटा दिया गया है। हाल ही में फिल्म के निर्माता दीपक मुकुट ने hindustantimes से इस बारे में बात की। दीपक मुकुट ने इस पर बात करते हुए कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है और उन्होंने मुझसे इसके बारे में कुछ पूछा भी नहीं है। ये फैसला उनका है। हमारी सरकार जो कहती है, उसे सभी का मानना होता है।
Mawra Hocane, Sanam Teri Kasam
फिल्म ‘सनम तेरी कसम’
गौरतलब है अगर स्पॉटिफाई पर अगर फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ के गानों के पोस्टर को देखा जाए, तो उसमें सिर्फ हर्षवर्धन राणे नजर आ रहे हैं। हालांकि, इसके पहले मावरा होकेन को भी एक्टर के साथ देखा जाता था। इस फिल्म का अपना एक अलग फैनबेस है और इसको लोगों का अलग ही प्यार मिलता है, लेकिन भारत-पाक तनाव के बीच पाक एक्ट्रेस मावरा को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है।
भारत-पाक टेंशन
बता दें कि पहलगाम हमले के बाद से ही दोनों मुल्कों के बीच तनाव का माहौल है। हिंदुस्तान ने इस हमले की जवाबी कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया था, जिससे बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया, लेकिन सेना ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए हमले का नाकाम कर दिया था। इसके बाद भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई से घबराए पाकिस्तान ने सीजफायर की मांग कर दी और दोनों देशों के बीच शनिवार शाम पांच बजे से सीजफायर लागू हो गया।
यह भी पढ़ें- Rakul Preet क्या बनने वाली हैं मां? इंटरनेट पर क्यों हो रही ये चर्चा?
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
49 mins agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
6 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines