हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मास्टरशेफ की विनर पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, पोस्ट शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट

MasterChef Pankaj Bhadouria Cancer: मास्टरशेफ पंकज भदौरिया कैंसर से जूझ रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है. साथ ही मास्टरशेफ ने फैंस से खास अपील भी की है.

विज्ञापन

MasterChef Pankaj Bhadouria Cancer: ‘मास्टरशेफ’ सीजन 1 की विनर पंकज भदौरिया से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर हुआ है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके फैंस को इस बात की जानकारी दी है. साथ ही मास्टरशेफ ने अपना हेल्थ अपडेट भी शेयर किया है. साथ ही उन्होंने अपने फैंस से उन्हें इस मुश्किल समय में सपोर्ट करने की अपील भी की है. इसके बाद से पंकज भदौरिया की पोस्ट पर उनके फैंस उनका हौसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर पंकज भदौरिया का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है.

पंकज ने पोस्ट किया शेयर

पंकज भदौरिया कुछ दिन पहले हॉस्पिटल में अपने फुल बॉडी चेकअप के लिए गई थीं, जहां उन्हें इस खबर की जानकारी मिली. पंकज ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में अपनी हेल्थ के बारे में डिटेल में बताया. मास्टरशेफ ने लिखा, ‘मैं अपने फुल बॉडी चेकअप के लिए गई थी. मुझे लगता है कि 45 साल के बाद हर किसी को साल में एक बार हेल्थ चेकअप जरूर करवाना चाहिए. अगर आपके माता-पिता 45+ हैं, तो ये बात उनके लिए भी जरूरी है.’

यह भी पढ़ें: 8 IMDb रेटिंग वाली क्राइम थ्रिलर फिल्म, जिसमें फर्जी अफसर ने की धांधलेबाजी; फिर भी नहीं चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन

फैंस से की खास अपील

पंकज ने आगे लिखा, ‘अच्छी हेल्थ का मतलब सिर्फ बीमारी का इलाज नहीं, बल्कि बीमारी होने से पहले उसका पता लगाना और बचाव करना भी है. रेग्युलर चेकअप से समस्याएं जल्दी पकड़ में आ जाती हैं, इलाज आसान होता है और मन को भी सुकून मिलता है. लक्षण आने का इंतजार मत कीजिए, बाद में आपका भविष्य खुद आपको धन्यवाद देगा.’

यह भी पढ़ें: Netflix पर 3 महीने बाद भी ट्रेंड कर रही 113 मिनट की फिल्म, 6 भाषाओं में वीकेंड पर देखें मजेदार कहानी

विज्ञापन

कौन हैं पंकज भदौरिया?

बता दें पंकज भदौरिया 2010 में MasterChef India की विजेता बनी थीं. उन्होंने 16 साल का टीचिंग करियर छोड़कर कुकिंग को अपनाया. वहीं पंकज पहले लखनऊ में इंग्लिश टीचर थीं और वो दिल्ली की रहने वाली हैं. सोशल मीडियापर भी वो काफी एक्टिव रहती हैं. वहीं उनके इंस्टाग्राम पर 2.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जहां वो रेसिपी और किचन टिप्स शेयर करती हैं. साथ ही लखनऊ में उनकी एक कुकिंग अकैडमी भी है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola