MasterChef India Season 9 Winner: टीवी के जाने-माने कुकिंग शो ‘मास्टरशेफ इंडिया 9’ को अपना विनर मिल गया है. नागपुर के विक्रम और अजिंक्य गंधे ने शो की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. दोनों भाईयों ने अपनी कुकिंग से पूरे सीजन जजों को इंप्रेस किया और ट्रॉफी के हकदार बन गए. दोनों की डिशेज में ट्रेडिशनल इंडियन फ्लेवर संग मॉडर्न प्रेजेंटेशन का कॉम्बिनेशन था, जिसने उन्हें बाकी कंटेस्टेंट्स से अलग बनाया. अब नागपुर के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी विक्रम और अजिंक्य गंधे की जीत का जश्न मनाया जा रहा है.
कितनी मिली प्राइज मनी?
दोनों भाईयों ने ट्रॉफी के साथ-साथ एप्रन और 25 लाख रुपये प्राइज मनी अपने नाम कर लिए हैं. जज विकास खन्ना, रणवीर बराड़, कुणाल कपूर और संजीव कपूर ने विक्रम और अजिंक्य की कुकिंग स्किल्स के साथ-साथ उनके पॉजिटिव एटीट्यूड की भी खूब तारीफ की. पॉजिटिव एटीट्यूड की वजह से ही आज दोनों भाईयों ने सभी कंटेस्टेंट्स को हराकर ‘मास्टरशेफ इंडिया 9’ को जीता है.
यह भी पढ़ें: The Kerala Story 2 ने इन 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, O Romeo का भी जान लें कलेक्शन
इन दो जोड़ियों को हराकर जीती ट्रॉफी
‘मास्टरशेफ इंडिया 9’ में पहली बार जोड़ियों में कंटेस्टेंट्स ने पार्टिसिपेट किया. वहीं इस बार के सीजन में सभी को भारतीय फूड को अपने तरीके से बनाकर जजों को अपनी कुकिंग स्किल्स से इंप्रेस करना था. वहीं फिनाले में अजिंक्य और विक्रम के साथ बहनें अंजू-मंजू ओझा और मां-बेटी की जोड़ी चंदना और साई श्री राचकोंडा भी इस कॉम्पीटिशन में थीं. लेकिन अजिंक्य और विक्रम ने अपनी डिश से इन दोनों जोड़ियों को हरा दिया.
यह भी पढ़ें: Netflix की इस सीरीज के हर सीन में है जबरदस्त सस्पेंस, क्लाइमैक्स देख पकड़ लेंगे सिर, IMDb ने दी 7.3 की रेटिंग
बेकरी चलाते हैं अजिंक्य-विक्रम
बता दें अजिंक्य और विक्रम नागपुर में एक छोटी से बेकरी चलाते हैं. उनके इस शो से जुड़ने के पीछे का उद्देश्य ये था कि वो अपनी स्किल्स को दुनिया को भी दिखा सकें और उन लोगों को इंस्पायर कर सकें जो अपनी कुकिंग स्किल्स को छुपाते हैं. अजिंक्य और विक्रम की जीत पर महाराष्ट्र के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर नितिन गडकरी ने भी उन्हें बधाई दी.
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
22 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines