Masterchef India Season 9: टीवी का कुकिंग रियलिटी शो ‘मास्टरशेफ इंडिया’ अपने नए सीजन को लेकर वापस आ गया है. सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर टेलीकास्ट हुए इस शो में हर बार की तरह इस बार भी कुकिंग में लोग हाथ आजमाते नजर आएंगे. वहीं इस बार की थीम थोड़ा खास है. इसके साथ ही शो में 3 जज कंटेस्टेंट्स को गाइड करते नजर आएंगे. सोशल मीडिया पर इस शो को लेकर चर्चाएं बनी हुई हैं. अपने फेवरेट कुकिंग शो को वापस टीवी पर देखकर फैंस के बीच भी अलग क्रेज बना हुआ है. चलिए आपको शो की थीम, जज और टाइमिंग के बारे में डिटेल में बताते हैं.
कौन-कौन हैं जज?
‘मास्टरशेफ इंडिया सीजन 9’ का आगाज सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर हो चुका है. इस बार 3 ऐसे जज दिखाई दे रहे हैं, जो सालों से ऑडियंस को अपनी कुकिंग से एंटरटेन करते नजर आ रहे हैं. इस बार शो में रणवीर बरार, विकास खन्ना और कुणाल कपूर जज बने हुए हैं, जो देश के कोने-कोने से आए लोगों की कुकिंग स्किल्स को जज करते नजर आ रहे हैं. ये तीनों जज काफी सालों से इस कुकिंग शो में ऑडियंस का मनोरंजन करते दिखाई दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: यूट्यूब से तगड़ी कमाई कर रही Archana Puran Singh, फिल्मों से भी बनाई दूरी
थीम में क्या खास?
इस बार शो की थीम भी काफी हटके है. ‘मास्टरशेफ इंडिया सीजन 9’ की थीम इस बार ‘भारत का गौरव’ है. शो में इस बार भारतीय खाने के बारे में ही ऑडियंस को देखने को मिलेगा. वहीं शो के कंटेस्टेंट्स अलग-अलग जगह से भारतीय खाने को पेश करते नजर आने वाले हैं. इस थीम से शो देखने वाली ऑडियंस को भी नए-नए भारतीय खाने के बारे में पता चलेगा. वहीं विदेशों में भी इस शो के जरिए हमारे भारतीय खाने को बढ़ावा मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Arjun Bijlani के ससुर की प्रेयर मीट में पहुंचे स्टार्स, मौनी रॉय से अंकिता लोखंडे तक ने दी श्रद्धांजलि
किस टाइम होगा टेलीकास्ट?
‘मास्टरशेफ इंडिया सीजन 9’ हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे टेलीकास्ट होगा. वहीं टीवी के साथ-साथ आप इस शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर भी देख सकते हैं. बता दें ये शो पहले स्टार प्लस पर टेलीकास्ट होता था, लेकिन अब ये सोनी चैनल पर टेलीकास्ट हो रहा है. वहीं पिछले साल इस शो की जगह ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया’ आया था. इस शो में फराह खान, विकास खन्ना और रणवीर बरार जज बने थे. वहीं ये शो टीवी स्टार गौरव खन्ना ने जीता था.
संबंधित खबरें
अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
1 hr agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
5 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
6 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
10 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
11 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
13 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
14 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
16 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
17 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines