‘मास्टरशेफ इंडिया’ सीजन 7 की एक्स कंटेस्टेंट के निधन की दुखद खबर आई है। उर्मिला जमनादास अशर जिन्हें गुज्जू बेन के नाम से भी जाना जाता था, अब वो हमारे बीच नहीं रहीं। 7 अप्रैल को बा ने अपनी अंतिम सांस ली थी। अब इस दुखद खबर की आधिकारिक पुष्टि हो गई है। उर्मिला जमनादास अशर के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से ये बुरी खबर दी गई है। एक पोस्ट शेयर कर फैंस को सूचित किया गया है कि 79 की उम्र में गुज्जू बेन का निधन हो गया।
उर्मिला जमनादास अशर का निधन
बता दें, उन्होंने लाखों लोगों को प्रेरित किया था। वो साहस, खुशी और देर से खिले सपनों का प्रतीक थीं। उन्होंने अपनी जर्नी से लोगों को सिखाया था कि शुरुआत करने, मुस्कुराने, इंस्पायर करने में कभी देर नहीं होती। बा ने अपने किचन से लोगों के दिलों तक का सफर तय किया था। अब इस पोस्ट में कहा गया है कि उन्हें आंसुओं का साथ नहीं बल्कि ताकत के साथ याद किया जाए। साथ ही ये भी कहा गया है कि बा की जर्नी यही खत्म नहीं हुई है, वो हर उस इंसान में जिंदा हैं, जिसे उन्होंने छुआ, जिनके साथ उन्होंने हंसी बांटी और जिन्हें उन्होंने प्रेरित किया।
हार्ट अटैक के बाद दुनिया को कहा अलविदा!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उर्मिला जमनादास अशर को हार्ट अटैक आया था और उसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। उनका अंतिम संस्कार आज सुबह 8 बजे किया गया है। अब सोशल मीडिया पर फैंस और सभी मास्टरशेफ बा को याद कर भावुक हो रहे हैं। उनके जाने से कई लोगों को दुख पहुंचा है। आपको बता दें, इस उम्र में भी बा के इंस्टाग्राम पर 302K फॉलोअर्स थे। उनका यूट्यूब चैनल भी बेहद पॉपुलर है।
यह भी पढ़ें: Ankita Lokhande की प्रेग्नेंसी पर हुई भविष्यवाणी, क्या इस साल ‘मम्मी’ नहीं बनना चाहतीं एक्ट्रेस?
फोर्ब्स 50 ओवर 50 में बनाई थी जगह
उर्मिला जमनादास अशर ने विश्व मंच पर भी भारत का नाम रोशन किया है। वो फोर्ब्स 50 ओवर 50, 2025 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई थीं। इस लिस्ट में जगह बनाने वाली वो तीन भारतीय महिलाओं में से एक हैं। उन्होंने कई स्टीरियोटाइप को तोड़ा है और साबित किया है कि 50 की उम्र के बाद भी महिलाएं रूकती नहीं हैं। अब लोगों को इंस्पायर करने वाली बा इस दुनिया में नहीं रहीं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
11 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
13 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
15 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
16 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
17 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines