Ankita Lokhande की प्रेग्नेंसी पर हुई भविष्यवाणी, क्या इस साल 'मम्मी' नहीं बनना चाहतीं एक्ट्रेस?

अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी को लेकर नेशनल टीवी पर प्रेडिक्शन हुई है। एक्ट्रेस कब तक गुड न्यूज सुनाएंगी? अब उसका खुलासा हो गया है।

Ankita Lokhande

Ankita Lokhande File Photo

विज्ञापन

पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों कलर्स के पॉपुलर कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ में नजर आ रही हैं। अंकिता और विक्की जैन इस सीजन भी फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं। वहीं, पिछले कई दिनों से फैंस और सेलिब्रिटीज अंकिता और विक्की से बस एक ही सवाल करते हैं कि ये दोनों कब पेरेंट्स बनेंगे? कई बार तो अंकिता की प्रेग्नेंसी की फेक खबरें भी फैल जाती हैं। खुद विक्की भी नेशनल टीवी पर पापा बनने की ख्वाहिश जता चुके हैं।

अंकिता लोखंडे कब होंगी प्रेग्नेंट?

इसी बीच अब अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी पर एक बड़ी भविष्यवाणी हुई है। ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ के सेट पर 2 एस्ट्रोलॉजर्स आए- संजीव ठाकुर और साक्षी ठाकुर। इन दोनों से कृष्णा अभिषेक ने सवाल करते हुए पूछा, ‘अंकु-मंकू के घर चंकू कब आएगा?’ संजीव ठाकुर ने कहा कि अब थोड़ा सा मुश्किल है, विलम्ब होगा। इतने में साक्षी ठाकुर ने कहा, ‘2025 में यहां 2 औरतों के बच्चे हो सकते हैं। इसके बाद उन्होंने उन दो औरतों की तरफ इशारा भी किया।

विज्ञापन

2025 में मां बनेंगी अंकिता लोखंडे और भारती सिंह

हालांकि, वीडियो में उन दोनों का चेहरा नहीं दिखाया गया है जिनके इस साल प्रेग्नेंट होने की भविष्यवाणी हुई है। पर एक नाम तो भारती सिंह का है। कॉमेडियन भारती सिंह के दूसरी बार मां बनने की प्रेडिक्शन हो चुकी है। वहीं, इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘अटेंशन, लाफ्टर शेफ्स पर हुई है भविष्यवाणी। भारती और अंकिता के घर 2025 में आएंगी खुशखबरी।’

विज्ञापन

क्या मां बनने के मूड में नहीं हैं अंकिता

अब ये देखकर फैंस खुश हुए ही थे कि अंकिता लोखंडे ने एक और वीडियो शेयर कर दिया। वीडियो में अंकिता कुकिंग करते हुए नजर आ रही हैं और कैप्शन में लिखा है, ‘लोग मुझसे पूछते हैं कि तुम बच्चा कब प्लान कर रही हो?’ इसके बाद अंकिता डांस करती हुई नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में गाना चल रहा है ‘वर्तन आंखों का धोखा है’। अब ये वीडियो देखकर तो ऐसा लग रहा है जैसे अंकिता इस साल मां बनने के मूड में नहीं हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ