हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

मशहूर एक्ट्रेस का 100 साल की उम्र में निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

Glynis Johns Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री से एक बार फिर शोक की लहर आ रही है। मशहूर एक्ट्रेस ने 100 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन
Glynis Johns dies at 100

Glynis Johns Passes Away: मशूहर ब्रिटिश एक्ट्रेस ग्लिनिस जॉन्स का 100 साल की उम्र में निधन हो गया है। अभिनेत्री के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

साल 1964 में ब्लॉकबस्टर फिल्म म्यूजिकल “मैरी पोपिन्स” में एक जादुई नानी का किरदार निभाने वाली ग्लिनिस जॉन्स हमेशा ही अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लेती थी।

यह भी पढ़ें- साउथ के इस सुपरस्टार की हीरोइन बनेंगी Bebo, ‘टॉक्सिक’ से कन्नड़ डेब्यू को तैयार Kareena Kapoor!

ग्लिनिस जॉन्स ने दर्जनों फिल्मों में काम किया

बता दें कि ग्लिनिस जॉन्स एक बेहद शानदार कलाकार थीं। उन्होंने साल 1973 में स्टीफन सोंडहाइम संगीतमय “ए लिटिल नाइट म्यूजिक” में अपनी भूमिका के लिए टोनी पुरस्कार भी अपने नाम किया। इतना ही नहीं बल्कि साल 1960 में फिल्म “द सनडाउनर्स” के लिए वह ऑस्कर के लिए भी नामांकित हुईं। ग्लिनिस जॉन्स के निधन पर प्रबंधक मिच क्लेम ने कहा कि जॉन्स ने अपने 60 साल से भी ज्यादा के लंबे फिल्मी करियर में दर्जनों फिल्मों में काम किया है।

फिल्म “मैरी पोपिन्स” एक्ट्रेस के करियर की सबसे शानदार फिल्म

मिच क्लेम ने आगे कहा कि ग्लिनिस जॉन्स की सबसे शानदार फिल्म “मैरी पोपिन्स” रही। इस फिल्म में विनीफ्रेड बैंक्स की उनकी भूमिका ने हर किसी को उनका दिवाना बनाया। उनके लिए उनका काम सबसे पहले था। अपने काम के आगे वह किसी चीज को नहीं रखती थी। इसलिए उनका काम बेहद शानदार था। आज भले ही वो हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन फिर भी वह हमेशा सबसे ज्यादा याद की जाएंगी।

जॉन्स ने छोटी उम्र में ही अभिनय करना शुरू कर दिया था

बता दें कि ब्रिटिश एक्ट्रेस ग्लिनिस जॉन्स का जन्म 5 अक्टूबर, 1923 को दक्षिण अफ्रीका के एक बिजनेस परिवार में हुआ था।उन्होंने बेहद छोटी उम्र में ही अभिनय करना शुरू कर दिया था। हालांकि अपनी पर्सनल लाइफ में उन्होंने कई चीजों का सामना किया। बताते चलें कि ग्लिनिस जॉन्स का एक बेटा भी था, जो उनसे पहले ही दुनिया को अलविदा कह चुका। इसकी वजह से वो अक्सर परेशान रहती थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें