TrendingiranSunetra Pawar

---विज्ञापन---

BO Collection: ‘मर्दानी 3’ या ‘बॉर्डर 2’… बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी? जानें दोनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Mardaani 3 Vs Border 2 Box Office Collection: रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' और सनी देओल की 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में छाई हुई हैं. दोनों की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. फैंस को भी दोनों फिल्में काफी पसंद आ रही है. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है?

'मर्दानी 3' और 'बॉर्डर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Mardaani 3 Vs Border 2 Box Office Collection: रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं और फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. 'मर्दानी 3' ने दूसरे दिन ओपनिंग डे से ज्यादा कमाई की है. सोशल मीडिया पर रानी मुखर्जी की एक्टिंग की खूब तारीफ भी हो रही है. वहीं दूसरी ओर सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है. फिल्म के गानों से लेकर फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग तक की खूब तारीफ हो रही है. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई कर ली है?

'मर्दानी 3' का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन 6 करोड़ की कमाई की है. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 27.51% रही. वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 10.64%, दोपहर के शो 24.56%, शाम के शो 31.88% और रात के शो 42.96% रहे. 2 दिनों में फिल्म ने भारत में 10 करोड़ की कमाई कर ली है. वर्ल्डवाइड फिल्म का आंकड़ा 14.35 करोड़ पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Rohit Shetty के घर के बाहर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने मौके पर पहुंच इलाके को घेरा

---विज्ञापन---

'बॉर्डर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं दूसरी ओर सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. 9वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 17.75 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. भारत में 9 दिनों में फिल्म ने 252.75 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 344 करोड़ की कमाई कर ली है. ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

यह भी पढ़ें: वेलेंटाइन वीक में छाएंगे शाहरुख खान, सिनेमाघरों में रिलीज होगी ये फिल्म

दोनों फिल्मों की कास्ट

'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' को ऑडियंस का काफी प्यार मिल रहा है. फैंस दोनों फिल्मों को देखना पसंद कर रहे हैं. सनी देओल की 'बॉर्डर 2' की बात करें तो उसमें वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी लीड रोल में हैं. वहीं इनके साथ-साथ मेधा राणा, सोनम बाजवा, मोना सिंह और आन्या सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं. वहीं 'मर्दानी 3' में रानी मुखर्जी के साथ मल्लिका प्रसाद भी लीड रोल में नजर आई हैं.


Topics:

---विज्ञापन---