Mardaani 3 Box Office Collection Day 1: रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही झंडे गाड़ दिए हैं. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. फैंस रानी मुखर्जी के साथ-साथ फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की काफी तारीफ भी कर रहे हैं. पहले ही दिन में रानी मुखर्जी ने 5 साउथ फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ‘मर्दानी 3’ ने ओपनिंग डे पर ही इन फिल्मों की लाइफटाइम कमाई को पछाड़ दिया है. चलिए आपको भी बताते हैं रानी मुखर्जी की फिल्म ने किन-किन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है?
‘मर्दानी 3’ ने कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.80 करोड़ की कमाई की है. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 18.01% रही. वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 8.97%, दोपहर के शो 14.78%, शाम के शो 17.13% और रात के शो 31.14% रहे. वर्ल्डवाइड फिल्म ने पहले ही दिन 5.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: KRK Bail: फायरिंग केस में KRK को बड़ी राहत, 25 हजार के बॉन्ड पर मिली जमानत
इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
रानी मुखर्जी की फिल्म ने पहले ही दिन 5 साउथ फिल्मों की लाइफटाइम कमाई को पछाड़ दिया है. इनमें ‘मार्टी सुप्रीम’, ‘मकान मालिक’, ‘कल्ट’, ‘बेबी गर्ल’ और ‘द्रौपदी 2’ शामिल हैं. इनके लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ‘मार्टी सुप्रीम’ ने 4.23 करोड़, ‘मकान मालिक’ ने 4.94 करोड़, ‘कल्ट’ ने 2.85 करोड़, ‘बेबी गर्ल’ ने 4.18 करोड़ और ‘द्रौपदी 2’ ने 1.54 करोड़ की कमाई की है. इन सभी फिल्मों से ‘मर्दानी 3’ की पहले दिन की कमाई काफी ज्यादा है.
यह भी पढ़ें: Mardaani 3 Box Office Collection Day 1: Border 2 के सामने ‘मर्दानी 3’ का क्या हुआ हाल? पहले दिन की कमाई कर देगी हैरान
पहले के पार्ट्स रहे हिट
‘मर्दानी 3’ को ऑडियंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी रानी मुखर्जी की एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. फिल्म में रानी मुखर्जी के साथ मल्लिका प्रसाद भी लीड रोल में नजर आई हैं. बता दें फिल्म का पहला पार्ट 2014 में रिलीज हुआ था. इसके बाद दूसरा पार्ट साल 2019 में रिलीज हुआ. इन दोनों ही पार्ट्स को फैंस ने काफी पसंद किया था और ये बॉक्स ऑफिस पर हिट भी साबित हुए थे.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
13 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
15 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
16 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
17 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
17 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
17 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
19 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
19 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
20 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines