KRK Bail: फायरिंग केस में KRK को बड़ी राहत, 25 हजार के बॉन्ड पर मिली जमानत

कमाल राशिद खान उर्फ केआरके को आज यानी 30 जनवरी को जमानत मिल गई है. 23 जनवरी को ओशिवारा पुलिस ने एक रिहायशी बिल्डिंग में फायरिंग करने के आरोप में कमाल राशिद खान उर्फ केआरके को गिरफ्तार किया किया था. लेकिन अब केआरके को जमानत मिल गई है. यह जमानत 25 हजार रुपये के मुचलके पर दी गई है.

krk bail

KRK को मिली जमानत (File Photo)

फिल्म एक्टर और क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ KRK को 23 जनवरी 2026 को ओशिवारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. केआरके  के ऊपर रिहायशी बिल्डिंग में फायरिंग करने के आरोप लगे थे, जिसके बाद KRK को पुलिस रिमांड और अंधेरी की मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. हालांकि केआरके  फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. बता दें  कि 25 हजार रुपये के मुचलके पर कमाल राशिद खान उर्फ KRK को जमानत दे दी गई है. केआरके अपनी वीडियो के कारण सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

केआरके ने आरोप को बताया गलत

आपको बता दें पुलिस ने कमाल राशिद खान उर्फ KRK को अपनी लाइसेंसी गन से गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था. वहीं KRK ने अपनी गिरफ्तारी को गलत ठहराया था और जमानत की मांग कर रहे थे. हालांकि पुलिस ने यह भी साफ किया था की उन्होंने अपनी लाइसेंसी हथियार से फायरिंग करने के आरोप को कबूल किया है. लेकिन कमाल राशिद खान उर्फ KRK और उनके वकील ने पुलिस के द्वारा कही गई बात से साफ इंकार कर दिया है.दरअसल केआरके के खिलाफ BNS (भारतीय न्याय संहिता) आर्म्स एक्ट के तहत मामले को दर्ज कर लिया गया है. पुलिस को जांच के दौरान दो गोलियां मिली थी.

विज्ञापन

कब मिली KRK को जमानत

कमाल राशिद खान उर्फ KRK की वकील सना रईस खान ने उनके ऊपर लगाए गए आरोप और गिरफ्तारी को गलत बताया है.दरअसल पुलिस के पास भी कोई खास सबूत नहीं मिले थे, न ही CCTV फुटेज में उन्हें कुछ खास दिखा था. हालांकि फोरेंसिक जांच से पता चला था की गोलियां कमाल राशिद खान के बंगले के पास से चलाई गई थी.आपको बता दें कि इस मामले में पहले पुलिस ने केआरके से पूछताछ की थी फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. लेकिन आज यानी 30 जनवरी को फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल राशिद खान उर्फ KRK को जमानत मिल गई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ