Satish Joshi Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री से लगातार दुखद खबरें सामने आ रही हैं। बीते दिन मलयालम अभिनेत्री बेबी गिरीजा, वरिष्ठ साउंड रिकॉर्डिस्ट ए एन टैगोर और तेलुगु एक्ट्रेस पवित्रा जयराम के निधन से इंडस्ट्री में मातम पसर गया। सिनेमा अभी इस दुख से ऊभरा भी नहीं था कि इंडस्ट्री को एक और दुख का सामना करना पड़ा। जी हां, मराठी टीवी के दिग्गज कलाकार सतीश जोशी का निधन हो गया है। सतीश जोशी के यूं अचानक चले जाने से उनका परिवार और फैंस सदमे में हैं। साथ ही सभी उनके लिए दुआ कर रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
स्टेज पर कर रहे थे परफॉर्म
रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि 12 मई को एक कार्यक्रम में सतीश मंच पर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान अचानक से उनका निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, ये घटना करीब 11 बजे गिरगांव में ब्राह्मण सभा में हुई है। आनन-फानन में सतीश को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अफसोस कुछ ही टाइम बाद सतीश ने अपनी आखिरी सांस ली।
लोगों के दिलों में सतीश की अलग जगह
सतीश जोशी की बात करें तो वो एक शानदान कलाकार थे। अपने अभिनय से लोगों के दिल में उतरने वाले सतीश आज भले ही हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनकी यादें हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगी। सतीश एक महान और मराठी इंडस्ट्री के अनुभवी व्यक्ति थे। उन्होंने बड़े पर्दे और थिएटर सर्किट दोनों में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। अपने काम से उन्होंने लोगों का दिल जीता और हमेशा छाए रहे।
यूजर्स भी जता रहे दुख
एक्टर के अचानक चले जाने से हर कोई दुखी है। सोशल मीडिया पर यूजर्स पोस्ट के जरिए एक्टर की मौत पर शोक जाहिर कर रहे हैं। सभी उनके लिए दुआ करते नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि सतीश का अचानक चले जाना किसी बड़े सदमे से कम नहीं है।
यह भी पढ़ें- Heeramandi के एक सीन के लिए 12 घंटे तक गंदे पानी में रही ‘मल्लिकाजान’, Manisha Koirala बोलीं- ‘मैं थक चुकी थी’
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
नहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
5 mins ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
17 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
18 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
20 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
22 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
22 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
23 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines