Manushi Chhillar Dating Rumor With Mystery Boy: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की ऑनस्क्रीन ‘गर्लफ्रेंड’ मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) की जिंदगी में प्यार की एंट्री हो गई है? क्या पूर्व मिस वर्ल्ड सच में किसी को डेट कर रही हैं? ऐसे सवाल इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। चर्चा तो ये भी है कि एक्ट्रेस हाल ही में लंदन से उस मिस्ट्री बॉय के साथ छुट्टियां मनाकर लौटी हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि मानुषी छिल्लर से जुड़े एक सूत्र ने दावा किया है। सूत्र ने यह भी खुलासा किया है कि मानुषी छिल्लर उस मिस्ट्री बॉय से बहुत प्यार करती हैं और दोनों ने इसी साल 2024 से एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। हाल ही में दोनों वेकेशन से लौटे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर ये मिस्ट्री बॉय कौन है?
कौन है मिस्ट्री बॉय?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जिस मिस्ट्री बॉय संग मानुषी छिल्लर के डेटिंग की चर्चा हो रही है, वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि जाह्नवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के छोटे भाई वीर पहाड़िया हैं। एक्ट्रेस से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि मानुषी और वीर पहाड़िया पिछले कई महीने से साथ हैं और एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह से डूबे हुए हैं। इस तरह से बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक और कपल चर्चा में आ गया है। सूत्र का यह भी कहना है कि मानुषी छिल्लर हाल ही में वीर पहाड़िया के साथ लंदन एक वेकेशन पर गईं थीं। उनके साथ जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया भी गए थे।
यह भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu को जेल में डालना चाहिए… डॉक्टर ने क्यों कहा ऐसा? भड़की एक्ट्रेस ने दिया जवाब
अंबानी फंक्शन में हुए शामिल
सूत्र ने आगे बताया कि जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया हाल ही में लंदन से लौटे और अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के मामेरू के फंक्शन में शामिल हुए थे। इस दौरान उनके साथ मानुषी छिल्लर और वीर पहाड़िया भी मौजूद रहे थे। बताया ये भी जाता है कि मानुषी और वीर इससे पहले अनंत और राधिका के इटली वाले प्री-वेडिंग फंक्शन में भी शामिल हुए थे। अब सूत्र के इस दावे में कितनी सच्चाई है इस बात का खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है।
पहले सारा संग जुड़ा था नाम
गौरतलब है कि मानुषी छिल्लर से पहले वीर पहाड़िया का नाम सारा अली खान के साथ भी जुड़ चुका है। ऐसी चर्चा थी कि जाह्नवी कपूर और सारा अली खान दोनों ही पहाड़िया ब्रदर्स को डेट कर रही हैं। फिलहाल अब वीर पहाड़िया की रूमर्ड गर्लफ्रेंड के तौर पर मानुषी छिल्लर का नाम चर्चा में हैं। बता दें कि मानुषी आखिरी बार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नजर आईं थीं। इससे पहले वो अक्षय कुमार के साथ ‘पृथ्वीराज चौहान’ में नजर आईं थी।
संबंधित खबरें
दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
9 mins agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 hr agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
2 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
2 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
2 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
20 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
21 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
21 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
23 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines