आज का दिन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बेहद दुखद है। सुबह-सुबह ‘भारत कुमार’ के नाम से मशहूर एक्टर मनोज कुमार के निधन की खबर सामने आई थी। अभी पूरा बॉलीवुड इस सदमे से उबरा भी नहीं था कि अब इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लग गया है। जाने-माने एक्टर रविकुमार मेनन ने भी अब इस दुनिया को अलविदा कह दिया। एक ही दिन में सिनेमा जगत से दो अर्थियां उठ गईं। अब हर तरफ मातम पसरा हुआ है।
नहीं रहे मशहूर साउथ एक्टर
एक के बाद एक निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार रविकुमार मेनन अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने तमिल और मलयालम फिल्मों में बेहतरीन काम किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज यानी शुक्रवार की सुबह चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में 71 साल की उम्र में रविकुमार मेनन ने अपनी अंतिम सांस ली। अब रविकुमार मेनन के बेटे ने एक्टर के निधन की पुष्टि कर दी है।
100 से ज्यादा फिल्मों में किया था काम
बताया जा रहा है कि रविकुमार मेनन एक साल से कैंसर का इलाज करा रहे थे। उन्होंने करीब 100 से भी ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग कर लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई थी। उन्हें हीरो और विलेन दोनों किरदारों के लिए जाना जाता था। वो पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों ही रोल बेहद आसानी से कर लेते थे। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी शोज में भी काम किया था। अब ऐसे महान कलाकार को खोने से इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है।
यह भी पढ़ें: मनोज कुमार को ‘मास्टर ऑफ नेशनलिज्म’ क्यों कहते थे शत्रुघन सिन्हा? खास है वजह
कैंसर से गई एक्टर की जान
हर कोई मनोज कुमार और रविकुमार के निधन से उदास नजर आ रहा है। आज एक ही दिन पर 2 कलाकारों ने इस दुनिया को अलविदा कहकर फैंस को बड़ा सदमा दे दिया है। इस दुख को सह पाना फैंस के लिए भी आसान नहीं होगा। वहीं, अब सेलेब्स और फैंस इन दोनों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कैंसर की वजह से एक्टर रविकुमार का निधन हो गया, जिसके बाद उनके चाहने वाले भावुक हो गए हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
19 mins agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 hr ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
2 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
3 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
3 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
22 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
22 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines