Manoj Bajpayee, Lok Sabha 2024: जैसे-जैसे 2024 का लोकसभा चुनाव का आ रहा है, तो कई सितारों को लेकर अफवाहें आ रही है कि वो राजनीति में एंट्री करने जा रहे हैं।
हालांकि इन खबरों पर सितारे अपना बयान दे चुके हैं और साफ कर चुके हैं कि ये महज अफवाहें हैं। इस बीच अब अभिनेता मनोज बाजपेयी के राजनीति में शामिल होने की खबरें आ रही हैं, जिस पर एक्टर ने रिएक्टर किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
यह भी पढ़ें- Dunki ने खाई बॉक्स ऑफिस से ना उतरने की कसम, तो Salaar भी नहीं हट रही पीछे
राजनीति में शामिल होने की खबरों पर बोले मनोज बाजपेयी
अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अपने राजनीति में शामिल होने की खबरों को लेकर अपने एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है। एक्टर ने एक्स पर लिखा कि अच्छा ये बताए कि ये बात किसने बोला या कल रात सपना आया? बोलिए बोलिए! (मनोज के इस जवाब से साफ है कि ये खबरें महज अफवाहें हैं और मनोज राजनीति में एंट्री नहीं कर रहे हैं।) साथ ही यूजर्स भी अब इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
क्या था मामला?
दरअसल, हाल ही में एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक समाचार पोर्टल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अभिनेता मनोज बाजपेयी पश्चिम चंपारण से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी ये वायरल हो गया। वहीं, अब एक्टर ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए अपने एक्स पर पोस्ट साझा किया।
इसके पहले किन सितारों के नाम आए सामने?
बता दें कि बीते कुछ दिनों से खबरें आ रही हैं कि अभिनेत्री कंगना रनौत और माधुरी दीक्षित भी राजनीति में एंट्री करने वाली हैं। हालांकि News18 की रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री कंगना रनौत के पिता ने एक्ट्रेस के राजनीति में एंट्री करने की पुष्टि की है, लेकिन माधुरी दीक्षित ने इन खबरों को अफवाह करार दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि जब भी कोई चुनाव होता है, तो ऐसी खबरों क्यों सामने आने लगती है। मेरी इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है।
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
11 mins agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
17 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
20 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
21 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
22 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
22 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
23 hrs agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines