Dunki ने खाई बॉक्स ऑफिस से ना उतरने की कसम, तो Salaar भी नहीं हट रही पीछे

Dunki Day 15-Salaar Day 14 Box Office Collection (early estimates): ‘डंकी’ और ‘सालार’ कमाई के मामले में आगे बढ़ती जा रही है।

Dunki Day 15-Salaar Day 14 Box Office Collection (early estimates)

Social media

विज्ञापन

Dunki Day 15-Salaar Day 14 Box Office Collection (early estimates): बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान इन दिनों बॉक्स ऑफिस के भी किंग बने हुए हैं।

शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ टिकट खिड़की पर शानदार कमाई कर रही है। साथ ही प्रभास की ‘सालार’ भी कमाई के मामले में आगे बढ़ती जा रही है। दोनों फिल्मों में कलेक्शन को लेकर होड़-सी लगी है। आइए जानते हैं इन फिल्मों की कमाई…

विज्ञापन

Dunki की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार (शुरुआती अनुमान), शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ ने अपनी रिलीज के 15वें दिन 2.65 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि ये अनुमान अभी शुरुआती नंबर है और इनमें बदलाव हो सकता है। इसी के साथ किंग खान की इस फिल्म की कुल कमाई 206.53 करोड़ रुपये हो जाएगी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है और जबरदस्त कमाई कर रही है।

Salaar का कलेक्शन

प्रभास की फिल्म ‘सालार’ की बात करें तो Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार (शुरुआती अनुमान), इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 14वें दिन सभी भाषाओं में 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अभी ये इस फिल्म के अनुमानित नंबर है और इनमें फेरबदल हो सकता है। इसी के साथ ‘सालार’ की कुल कमाई 378.00 करोड़ रुपये हो जाएगी।

विज्ञापन

‘सालार’ और ‘डंकी’ में जबरदस्त टकराव

‘सालार’ और ‘डंकी’ में क्लैश के बावदूज दोनों फिल्में बेहद शानदार कमाई कर रही है। फिल्म की रिलीज से पहले ही इन फिल्मों को लिए अलग ही क्रेज देखा जा रहा था, जो अब फिल्म की कमाई से साफ दिख भी रहा है। बता दें कि इस साल 2023 में शाहरुख खान ने बॉक्स ऑफिस लूटने में कोई कमी नहीं छोड़ी उन्होंने अपनी तीनों फिल्मों पठान, जवान और डंकी से टिकट खिड़की पर जमकर कमाई की। साथ ही प्रभास की सालार अच्छी कमाई कर रही है। हालांकि उनकी फिल्म आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ