अब इस OTT प्लेटफॉर्म पर देखें मनोज बाजपेई की फिल्म Jugnuma: The Fable, भर भरकर मिलेगा सस्पेंस और ड्रामा

Jugnuma The Fable OTT Platform: मनोज बाजपेई की फिल्म Jugnuma: The Fable अब ओटीटी पर भी रिलीज हो गई है. 2024 में आई इस मूवी में फिल्म फेस्टिवल्स में खूब तारीफें बटोरीं थी. अब आप इसे ऑनलाइन भी देख सकते हैं.

Jugnuma The Fable OTT Platform

Jugnuma The Fable OTT Platform

Manoj Bajpayee Movie Jugnuma The Fable: अगर आपको सिनेमा का पूरा मजा उठाना है तो मनोज बाजपेई की फिल्में जरूर देखें. कमाल की एक्टिंग, कहानी और इंटेन्स लुक में मनोज अपने दर्शकों को फुल सिनेमा एक्सपीरियंस कराते हैं. 2024 को रिलीज हुई उनकी फिल्म Jugnuma: The Fable भी इसी तरह का आर्ट है, जो सस्पेंस और जादू वाली कहानी से भरा हुआ मिलेगा. अगर आपको ड्रामा पसंद है, तो इस फिल्म को देखकर आपको बड़ा मजा आएगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

किस OTT प्लेटफॉर्म पर मिलेगी फिल्म?

Jugnuma: The Fable को अब आप Amazon Prime पर देख सकते हैं. अगर आप मनोज बाजपेई की फिल्मों के फैन हैं, तो ये मूवी भी आपकी फेवरेट लिस्ट में शामिल हो सकती है. हिमालय की खूबसूरती, सस्पेंस और अच्छी कहानी आपको इस फिल्म से बांधे रखेगा.

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी 1980 के दशक में हिमालय की खूबसूरत वादियों में सेट है. मनोज बाजपेई देव नाम के एक बाग मालिक की भूमिका में हैं. वे अपने परिवार के साथ एक बड़े फलों के बागान में रहते हैं. एक दिन उनके बाग में पेड़ों में आग लग जाती है. पहले छोटी-छोटी आग, फिर बड़ी-बड़ी. देव को शक होता है कि यह काम उनके मजदूरों या आसपास घूमने वाले लोगों का है. लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, रहस्य गहराता जाता है. फिल्म में जादुई तत्व भी हैं, जो इसे और रोचक बनाते हैं. यह सिर्फ आग की कहानी नहीं, बल्कि परिवार, सच और खुद को समझने की गहरी बात है.

विज्ञापन

मनोज बाजपेई की कमाल की एक्टिंग

मनोज बाजपेई एक बार फिर कमाल कर गए हैं. उनकी एक्टिंग इतनी सच्ची है कि आप देव के दर्द और गुस्से को महसूस करते हैं. वे चुप रहकर भी बहुत कुछ कह देते हैं. दीपक डोबरियाल भी अपने रोल में शानदार हैं. प्रियंका बोस और बाकी कलाकार भी अच्छा काम करते हैं. निर्देशक राम रेड्डी ने फिल्म को बहुत खूबसूरती से बनाया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ