'स्कूल का बदमाश बच्चा…', नाराज नाना पाटेकर पर बोले O Romeo के डायरेक्टर विशाल भरद्वाज, ट्रेलर लॉन्च पर रूठे थे एक्टर

Nana Patekar O Romeo Controversy: बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार नाना पाटेकर फिर से विवादों के घेरे में आ गए हैं. हाल ही में O Romeo के ट्रेलर लॉन्च के दौरान नाना नाराज होकर इवेंट से चले गए. इस पर फिल्म के डायरेक्टर विशाल भरद्वाज ने चुप्पी तोड़ी.

Nana Patekar O Romeo controversy,

Nana Patekar O Romeo controversy,

Vishal Bhardwaj on Nana Patekar: बॉलीवुड की नई फिल्म O Romeo का ट्रेलर लॉन्च काफी सुर्खियों में रहा. दरअसल, लॉन्च के दौरान सीनियर एक्टर नाना पाटेकर गुस्से में आकर इवेंट छोड़कर चले गए. इस पर डायरेक्टर विशाल भरद्वाज ने हल्के फुल्के अंदाज में इस बात की सफाई दी. विशाल ने नाना को बदमाश बच्चे कहकर बुलाया.

विज्ञापन
विज्ञापन

विशाल भारद्वाज ने क्या कहा?

जब ट्रेलर लॉन्च हुआ और रिपोर्टर्स ने नाना पाटेकर के जाने पर सवाल पूंछे. इस पर डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि, “नाना यहां से चले गए हैं, लेकिन उनके लिए बोलना चाहिए. नाना जो हैं, उनके अंदर एक स्कूल का बदमाश बच्चा होता है. जैसे क्लास में वह बच्चा जो सबका मजाक उड़ाता है, सबको बुली करता है, लेकिन सबसे ज्यादा एंटरटेन करता है और सब उसके साथ रहना चाहते हैं. नाना के अंदर भी वही बात है.”

विज्ञापन

विशाल ने नाना की नाराजगी को उनकी पर्सनालिटी का हिस्सा बताया. बोले कि ‘यही अदा नाना को खास और अलग बनाती है. नाना पाटेकर का गुस्सा उनका सिग्नेचर स्टाइल है और इससे किसी को बुरा नहीं लगा.’

नाना पाटेकर क्यों हुए थे नाराज?

सीनियर एक्टर नाना पाटेकर इवेंट पर बिल्कुल अपने समय पर पहुंचे थे. वे हमेशा टाइम पर आने के लिए जाने जाते हैं. लेकिन लीड एक्टर्स शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी को आने में काफी देरी हो गई. लगभग एक घंटे या उससे ज्यादा इंतजार के बाद नाना पाटेकर नाराज हो गए. उन्होंने अपनी घड़ी देखी और कहा, “एक घंटा मुझे वेट करवाया, मैं जा रहा हूं.” फिर वे इवेंट से उठकर चले गए.

विज्ञापन

O Romeo फिल्म का ट्रेलर लॉन्च

O Romeo एक्शन से भरी फिल्म है, जिसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी गैंगस्टर का रोल निभा रहे हैं. यह फिल्म मुंबई अंडरवर्ल्ड पर आधारित है, जिसमें ढ़ेर सारा ड्रामा और एक्शन देखने को मिलेगा. नाना पाटेकर की नाराजगी पर इवेंट में थोड़ा ड्रामा हुआ, लेकिय डायरेक्टर विशाल भरद्वाज ने इसे प्यार से हैंडल कर लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ