OTT Release: रोमांस, थ्रिलर से लेकर एक्शन तक, 9 से 15 मार्च के बीच रिलीज होंगी 22 फिल्में और सीरीज, नोट कर लें पूरी लिस्ट

आपको भी ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना पसंद है, तो मार्च का महीना आपके लिए काफी बेस्ट होने वाला है. क्योंकि 9 मार्च से लेकर 15 मार्च के बीच 4 या 5 नहीं बल्कि 22 फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली है. चलिए जानते हैं उन फिल्मों और सीरीज के बारे में.

OTT release
1 / 13

OTT पर फिल्में और सीरीज देखने वोलों के लिए गुड न्यूज है. 9 मार्च से लेकर 15 मार्च के बीच ओटीटी पर कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली है. बता दें कि इस बार आपको ओटीटी पर रोमांस, थ्रिलर, एक्शन और सस्पेंस देखने को मिलने वाला है. हम आपको इस खबर में उन 22 फिल्मों और सीरीज के बारे में बताएंगे कि कौन-सी सीरीज और फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली है.

विज्ञापन

हैरी स्टाइल्स वन नाइट इन मैनचेस्टर और रूस्टर

हैरी स्टाइल्स वन नाइट इन मैनचेस्टर और रूस्टर2 / 13

9 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 'हैरी स्टाइल्स वन नाइट इन मैनचेस्टर' रिलीज की गई है. इस सीरीज में एक मशहूर सिंगर हैरी स्टाइल्स की कॉन्सर्ट को दिखाया गया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इतना ही नहीं 9 मार्च को 'रूस्टर' भी जियो हॉटस्टार पर रिलीज की गई है.

विज्ञापन

द सोसाइटी सीजन 2

द सोसाइटी सीजन 23 / 13

आपको बता दें कि जियो हॉटस्टार पर मुनव्वर फारुकी और श्रेया कालरा को फेमस रियलिटी शो 'द सोसाइटी' का दूसरा सीजन आज यानी 9 मार्च से शुरू किया गया है. 'द सोसाइटी' का पहले दर्शकों को खूब पसंद आया था.

वन पीस लाइव एक्शन सीजन 2

वन पीस लाइव एक्शन सीजन 24 / 13

वहीं 10 मार्च को 'वन पीस लाइव एक्शन सीजन 2' स्ट्रीम किया जाएगा. इस सीरीज को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, बता दें पहले सीजन में लुफी ने एक अपनी टीम बना ली थी. दरअसल, सीजन 2 की कहानी को वहीं से आगे बढ़ाया गया है.

विज्ञापन

'मेड इन कोरिया' और 'संकल्प'

'मेड इन कोरिया' और 'संकल्प'5 / 13

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार नाना पाटेकर भी ओटीटी पर डेब्यू करने वाले हैं. 11 मार्च को नाना पाटेकर की फिल्म 'संकल्प' ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन एमएक्स प्लेयर पर रिलीज की जाएगी. इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं 12 मार्च को नेटफ्लिक्स पर 'मेड इन कोरिया' स्ट्रीम की जाएगी. बता दें कि यह एक ट्रैवल-डॉक्यूमेंट्री सीरीज है.

नानखटाई और नवाब कैफे

नानखटाई और नवाब कैफे6 / 13

आपको बता दें कि 12 मार्च को 'नानखटाई' ओटीटी प्लेटफॉर्म शोमारू मी पर रिलीज की जाएगी. यह एक गुजराती फिल्म है, जिसमें एक बच्चे की कहानी को दिखाया गया है. इतनी ही नहीं 12 मार्च को 'नवाब कैफे' भी ओटीटी-ईटीवी विन पर स्ट्रीम की जाएगी, जिसमें आपको हैदराबाद की पुरानी गलियों की कहानी देखने को मिलने वाली है.

विज्ञापन

वर्जिन रिवर सीजन 7

वर्जिन रिवर सीजन 77 / 13

12 मार्च को नेटफ्लिक्स पर 'वर्जिन रिवर सीजन 7' को रिलीज किया जाएगा. इस सीरीज के पहले सभी सीजन हिट रहे हैं. इतनी ही नहीं दर्शक भी इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे है.

एस्पिरेंट्स सीजन 3, जूटोपिया 2 और द ताज स्टोरी

एस्पिरेंट्स सीजन 3, जूटोपिया 2 और द ताज स्टोरी8 / 13

अमेजन प्राइम वीडियो पर 'एस्पिरेंट्स सीजन 3' को 13 मार्च के दिन स्ट्रीम किया जाएगा, इस सीरीज के पिछले दोनों सीजन को लोगों ने खूब पसंद किया था. आपको बता दें कि 13 मार्च को 'जूटोपिया 2' भी जियो हॉस्टार पर रिलीज की जाने वाली है. इतना ही नहीं 13 मार्च को परेस रावल की फिल्म 'द ताज स्टोरी' भी ओटीटी प्लेटफॉर्म लायंसगेट प्ले पर स्ट्रीम की जाएगी.

विज्ञापन

लैंडलॉर्ड, पूकी और नांगल

लैंडलॉर्ड, पूकी और नांगल9 / 13

आपको बता दें कि 13 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर 'लैंडलॉर्ड' को स्ट्रीम किया जाएगा. इतना ही नहीं 13 मार्च को 'पूकी' भी जी5 पर रिलीज की जाएगी. वहीं 'नांगल' भी 13 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म Sun NXT पर स्ट्रीम की जाएगी.

रिसॉर्ट, फंकी और भारत महासयुलाकु विग्न्याप्ति

रिसॉर्ट, फंकी और भारत महासयुलाकु विग्न्याप्ति10 / 13

13 मार्च को रिलीज होने वाली लिस्ट में 'रिसॉर्ट' भी शामिल है. इस सीरीज को जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा. 13 मार्च को 'फंकी' फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी. वहीं साउथ की फिल्म 'भारत महासयुलाकु विग्न्याप्ति' भी 13 मार्च को जी5 पर स्ट्रीम की जाएगी.

विज्ञापन

अंधा प्यार 2.0

अंधा प्यार 2.011 / 13

14 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर 'अंधा प्यार 2.0' स्ट्रीम किया जाएगा. इस फिल्म में एक ऐसी प्रेम कहानी दिखाई गई है, जो आपको अंदर से झकझोर कर रख देती है. इसकी कहानी प्रेमी जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है.

द फैमिली मैकमूलन और मैड फॉर इच अदर

द फैमिली मैकमूलन और मैड फॉर इच अदर12 / 13

आपको बता दें कि 15 मार्च को 'मैड फॉर इच अदर' रिलीज होने वाली है. इस सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी. इतना ही नहीं 15 मार्च को 'द फैमिली मैकमूलन' भी जियो हॉस्टार पर रिलीज की जाएगी. इस सीरीज में तीन भाइयों की कहानी दिखाई गई है.  

विज्ञापन

द मैडिसन

द मैडिसन13 / 13

'द मैडिसन' भी 15 मार्च को ओटीटी पर दस्तक देने वाला है. इस सीरीज को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा. इस सीरीज में आपको न्यूयॉर्क की चकाचौंध देखने को मिलने वाली है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन