Mannara Chopra Father Uthala Ceremony: मनारा चोपड़ा के पिता के निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है। चोपड़ा फैमिली इस वक्त सदमे में है। हर कोई रमन राय हांडा के निधन से मायूस है। आज मनारा चोपड़ा के पिता का उठाला है और अब इस रस्म के लिए सभी लोग गुरुद्वारे में पहुंच रहे हैं। कुछ देर पहले मनारा अपने पिता की तस्वीर को हार चढ़ाकर गुरुद्वारे में आती हुई नजर आई हैं। वहीं, अब उनका गुरुद्वारे के अंदर से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मनारा चोपड़ा पिता के जाने के गम में फूट-फूटकर रोती हुई नजर आ रही हैं।
बिलख-बिलखकर रोती दिखीं दोनों बहनें
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सफेद कपड़ों में खड़ी मनारा चोपड़ा एक महिला के गले लगती हैं और दिल खोलकर रोती हैं। उनसे बात करते हुए मनारा अपनी तकलीफें बांट रही हैं। उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। मनारा की हालत देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो पिता के दुनिया के जाने से बिखर गई हैं। इसके अलावा वीडियो में मनारा की बहन मिताली हांडा को भी बिलख-बिलखकर रोते हुए देखा जा सकता है। दोनों बहनें पिता के निधन से गहरे सदमे में हैं। इनकी हालत देख फैंस भी फिक्रमंद हो गए हैं।
अभिषेक कुमार हुए उठाले में शामिल
इसके अलावा अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें मनारा के को-स्टार अभिषेक कुमार भी इस दुख की घड़ी में उनका साथ देने पहुंचे हैं। ‘बिग बॉस’ में मनारा चोपड़ा और अभिषेक कुमार की दोस्ती हुई थी। अब अभिषेक कुमार मनारा को पिता के निधन पर सहारा देने आए हैं। वीडियो में अभिषेक के चहेरे पर मायूसी नजर आ रही हैं।
मुश्किल वक्त में मनारा के साथ दिखीं खानजादी
खानजादी भी मनारा और उनके परिवार का सपोर्ट करने पहुंची हैं। खानजादी का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो उठाले की रस्म के लिए गुरुद्वारे में आती हुई दिखाई दे रही हैं।
गुरुद्वारे पहुंचे प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा के भाई और मनारा चोपड़ा के कजिन सिद्धार्थ चोपड़ा भी इस रस्म में शामिल होने पहुंच गए हैं। कल सिद्धार्थ ने अपने फूफा की अर्थी को भी कंधा दिया था। आज वो यहां उनकी आत्मा की शांति की दुआ करके आए हैं।
परिवार के साथ आए मनजोत सिंह
‘फुकरे’ फेम एक्टर मनजोत सिंह भी अपने परिवार के साथ मनारा चोपड़ा के पिता के उठाले में आए हैं। वो परिवार समेत मनारा चोपड़ा के पिता के निधन पर शोक जताने आए हैं।
श्रद्धांजलि देने आए सुदेश लेहरी
एक्टर सुदेश लेहरी भी इस दुख को बांटने के लिए आ चुके हैं। सुदेश लेहरी और मनारा चोपड़ा ने ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ में साथ काम किया था। ऐसे में वो अपनी को-स्टार को इस वक्त दिलासा दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: पिता के उठाले में फूट-फूटकर रोईं Mannara Chopra, एक-एक कर पहुंच रहे सेलेब्स
करणवीर शर्मा भी मनारा चोपड़ा के पिता की प्रयेर मीट में हुए शामिल
मनारा चोपड़ा के को-स्टार करणवीर शर्मा का वीडियो भी सामने आया है। करणवीर शर्मा और मनारा ने फिल्म ‘जिद’ में साथ काम किया था। ये मनारा की हिंदी डेब्यू फिल्म थी। अब उनके को-स्टार उनके पिता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
26 mins agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 hr ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 hr ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
3 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
5 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
6 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
6 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines