Manisha Rani Talk About Love Life: ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ की कंटेस्टेंट रह चुकीं मनीषा रानी अपने लुक्स और बेबाक अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इसके अलावा अपने दोस्तों का सपोर्ट करने के लिए मनीषा हमेशा आगे रहती हैं। कहना गलत नहीं होगा कि बिहार की मनीषा आज इंडस्ट्री में बड़ा नाम बन चुकी हैं। वो आलीशान जिंदगी जीना पसंद करती हैं। अब उनकी जिंदगी में अगर किसी चीज की कमी है तो वो सिर्फ और सिर्फ उनके सपनों का राजकुमार। वैसे तो मनीषा के प्यार के चर्चे अक्सर गॉसिप गलियारों में आ जाते हैं। उनका नाम टोनी कक्कड़ के साथ भी जुड़ चुका है। इस बीच बिहार की बाला ने अपने सपनों के राजकुमार पर बात की है।
पॉडकास्ट में मनीषा ने बताया दिल का हाल
मनीषा रानी यूट्यूबर ठगेश के पॉडकास्ट में पहुंची थीं, जहां उन्होंने अपनी लव लाइफ पर कई सारी बातें की। इस दौरान उन्होंने अपने होने वाले सपनों के राजकुमार के बारे में भी बात की। मनीषा ने साफ शब्दों में बताया कि उन्हें अपने सपने सच्चे प्यार की तलाश है। वो अलग बात है कि उन्हें अपने सपनों का राजकुमार मिल नहीं रहा है। पॉडकास्ट में जब मनीषा रानी से पूछा गया कि ‘आपके ऊपर हमेशा शादी करने का भूत सवार रहता है?’ इस पर मनीषा ने बड़ा ही दिलचस्प जवाब दिया।
यह भी पढ़ें: गले में लिपटा सांप, कंटेस्टेंट गई कांप, Khatron Ke Khiladi 14 में हुआ मौत से सामना
शादी करने के लिए तैयार हैं मनीषा रानी
मनीषा रानी ने कहा, ‘वैसे तो हमें प्यार और शादी करने में बहुत ही ज्यादा दिलचस्पी है। हमें लगता है कि एक जिंदगी मिली है तो प्यार करना जरूरी है। ये जरूरी है। अगर प्यार नहीं किए तो फिर क्या ही किए?’ मनीषा रानी ने आगे कहा, ‘वैसे तो हमें अभी तक वैसा लड़का नहीं मिला है, जो हमें शिद्दत से प्यार करे। जब तक हमें वो नहीं मिलेगा, चाहें हम 50 साल के हो जाएं, हम लड़का.. लड़का करती रहूंगी।’
विशाल सिंह के साथ हुई थी अफेयर की चर्चा
बता दें कि मनीषा रानी ने जिस तरह शादी को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की है, उससे तो साफ है कि वो शादी के लिए बिल्कुल तैयार हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें अपने सपनों का राजकुमार कब तक मिलेगा। वैसे आपको बता दें कि एक समय चर्चा थी कि मनीषा रानी टीवी शो ‘बेगूसराय’ फेम विशाल सिंह को डेट कर रही हैं। दोनों के अफेयर की काफी चर्चा भी हुई। हालांकि इन खबरों पर दोनों में से किसी का रिएक्शन नहीं आया।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
58 mins ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
3 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
3 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
5 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
22 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
23 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines