हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bigg Boss 18 में कौन होगा तीसरा सीनियर? नाम हुआ रिवील

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ में तीन सीनियर कौन होंगे अब एक-एक के नाम रिवील हो गए हैं। दो नाम तो पहले ही सामने आ चुके थे, अब तीसरा कौन है वो भी पता चल गया है।

विज्ञापन
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18′ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए के एक बेहद खास अपडेट सामने आया है। इस शो में इस बार काफी कुछ अलग होने वाला है। शो में कंटेस्टेंट्स कौन-कौन होंगे? अभी उसे लेकर तो सस्पेंस बना ही हुआ है, साथ ही रोज सामने आ रहे नए नाम भी लोगों के बीच शो का क्रेज बढ़ा रहे हैं। हाल ही में ऐसी खबर भी सामने आई है कि क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) से शादी टूटने के बाद एक्ट्रेस नताशा को मेकर्स ने अप्रोच किया है। हालांकि, इन दावों में कितनी सच्चाई है अभी उसे लेकर कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती।

बिग बॉस 18 के घर में होंगे 3 सीनियर

इसी बीच अब शो में शामिल होने वाले एक और सदस्य का नाम रिवील हो गया है। इस सीजन में 3 सीनियर्स की एंट्री होगी, ये जानकारी तो काफी पहले ही सामने आ गई थी। इतना ही नहीं तीन में से दो के तो नाम भी रिवील हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘बिग बॉस 18’ में ‘बिग बॉस 17’ के विनर मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) बतौर सीनियर शो में कंटेस्टेंट्स को गाइड करते हुए नजर आ सकते हैं, जैसे सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और गौहर खान (Gauahar Khan) ‘बिग बॉस 14’ में नजर आए थे। इसके अलावा दूसरा नाम अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) का बताया जा रहा है।

तीसरी सीनियर कौन होगी?

वहीं, अब ‘बिग बॉस 18’ में तीसरा सीनियर कौन होगा इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ था। अब ये राज भी खुल गया है। अब एक और एक्स कंटेस्टेंट का नाम रिवील हुआ है जिसे जानकर आपके भी चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। वैसे भी ये नाम एक खूबसूरत हसीना का है जो अपने सीजन में चुलबुले अंदाज से सबका दिल जीत गई थीं। फैंस उन्हें देखकर एक बार फिर खुश हो सकते हैं और उनके शो में शामिल होने से TRP भी छप्पर फाड़ आएगी। तो चलिए जानते हैं आखिर ये सीनियर कौन है?

यह भी पढ़ें: अस्पताल में किसे देख चमकी Hina Khan की आंखें? जानलेवा बीमारी का इलाज करवाते हुए तस्वीरें वायरल

इस एक्ट्रेस को मेकर्स ने किया अप्रोच!

मीडिया रिपोर्ट्स बता रही हैं कि ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ (Bigg Boss OTT 2) फेम मनीषा रानी को सलमान खान के शो में शामिल होने के लिए अप्रोच किया गया है। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस और मेकर्स के बीच बातचीत जारी है। हालांकि, अभी तक मनीषा ने हामी भरी या नहीं उसे लेकर कोई कन्फर्मेशन नहीं मिली है। लेकिन फैंस ये खबर सुनकर ही मनीषा को एक बार फिर शो में मस्ती करते देखने के लिए एक्साइटेड हो गए हैं।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें