Hina Khan Breast Cancer: पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर का ट्रीटमेंट करवा रही हैं। एक्ट्रेस की अब तक कई कीमोथेरेपी हो चुकी हैं और हाल ही में तो उन्होंने ये भी रिवील किया था की उन्हें कीमोथेरेपी के साइड इफेक्ट्स हो गए हैं। यानी ब्रेस्ट कैंसर के बाद एक्ट्रेस ‘म्यूकोसीटिस’ नाम की बीमारी का भी सामना कर रही हैं। वहीं, अब सोशल मीडिया पर हिना की कुछ तस्वीरें वायरल हो गई हैं। एक्ट्रेस अपना इलाज करवाती हुई नजर आ रही हैं। अस्पताल के बेड़ पर बैठीं हिना खान को देखकर फैंस उनके लिए दुआ कर रहे हैं।
दर्द में हिना का सहारा बनी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस
इस तस्वीर में हिना के हाथ पर ड्रिप लगी हुई नजर आ रही है और उनके गले पर भी एक बैंडेज दिख रहा है। हालांकि, उनके चेहरे पर इस दर्द में भी एक बड़ी-सी मुस्कान नजर आ रही है और आंखों में एक चमक भी दिख रही है। अब इस मुश्किल वक्त में किसे देखकर एक्ट्रेस यूं खील उठी हैं ये भी बता देते हैं। दरअसल, कैंसर से जंग जीत चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry) हिना से मिलने पहुंची थीं और उन्हें देखकर एक्ट्रेस को काफी हिम्मत मिली। अब इस बात का खुलासा खुद हिना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर किया है।
महिमा ने अस्पताल में की हिना से मुलाकात
हिना ने एक खास नोट लिख महिमा चौधरी पर प्यार बरसाया है। एक्ट्रेस ने रिवील किया कि ये तस्वीर उनकी पहली कीमोथेरेपी के दिन की है। हिना ने बताया है कि उस दिन महिमा ने अचानक अस्पताल में आकर उन्हें सरप्राइज कर दिया। वो उन्हीं के साथ रहीं, उन्हें गाइड किया, मोटीवेट किया और जिंदगी के इस मुश्किल दौर में उनका मार्ग दर्शन भी किया। हिना ने प्यार से महिमा को हीरो और सुपर ह्यूमन बीइंग कहा है। हिना बोलीं कि ‘वो आईं ताकि मेरी जर्नी उनकी वाली से आसान हो सके, उन्होंने मेरा हौसला बढ़ाया और हर कदम में मुझे कम्फर्ट दिया। उनकी मुश्किलें मेरे लिए लाइफ लेसंस बन गईं।’
हिना ने महिमा को दी बर्थडे की बधाई
हिना खान बोलीं, ‘उनका प्यार और काइंडनेस मेरे लिए बेंचमार्क बन गए और उनकी हिम्मत मेरा सबसे बड़ा लक्ष्य। हम दोस्त बने और अपने-अपने एक्सपीरियंस भी शेयर किए, लेकिन उन्होंने कभी भी मुझे ऐसा महसूस नहीं होने दिया कि मैं अकेली हूं। उन्होंने मुझे ये एहसास और यकीन दिलाया कि मैं ये कर सकती हूं। डिअर महिमा, तुम हमेशा ऐसी ही डिवाइन और अच्छी आत्मा बनी रहो। हैप्पी बर्थडे लव। मेरा पूरा परिवार आपको ब्लेसिंग दे रहा है।’