Shiv Thakare-Manisha Rani: रियलिटी शो के फैंस के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। बिग बॉस से लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाने वाले 2 पॉपुलर कंटेस्टेंट्स अब एक साथ स्क्रीन पर नजर आ सकते हैं। बिग बॉस के अलग-अलग सीजन के 2 रनरअप अब एक प्रोजेक्ट में साथ होंगे। बता दें, शिव ठाकरे और मनीषा रानी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। इन दोनों को फैंस का पूरा सपोर्ट मिलता है। भले ही शिव और मनीषा शो नहीं जीत पाए लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग काफी तेजी से बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें: Priyanka Chahar Choudhary को मिला इस बॉलीवुड एक्टर के साथ इश्क फरमाने का मौका, फर्स्ट लुक भी हुआ रिवील
बिग बॉस में दोनों ने जमकर किया एंटरटेन
इन दोनों ने ही अपने-अपने सीजन में ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया। इनका देसी अंदाज लोगों को काफी पसंद आया। ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि जल्द ही ये दोनों साथ में एक प्रोजेक्ट में नजर आएंगे। हालांकि, अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही सभी को शिव ठाकरे और मनीषा रानी की जोड़ी देखने को मिलेगी। अब ये जान लेते हैं कि चर्चे कहां से शुरू हुए।
Image Credit : Google
मनीषा संग काम करने पर शिव का रिएक्शन
दरअसल, हाल ही में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिव ठाकरे से सवाल किया गया कि क्या वो मनीषा रानी के साथ काम करने के लिए रेडी हैं? इस सवाल के जवाब में शिव ने कहा, “मनीषा रानी एंटरटेनमेंट का पैकेज है पूरा। जितना उसने बिग बॉस में किया, उसे पहले से मैं जानता हूं। काम के लिए मैं हमेशा तैयार हूं। उसके साथ काम करने में मजा आएगा।”
Image Credit : Google
इस प्रोजेक्ट के लिए होगा कोलैब
अब ऐसा कहा जा रहा है कि शिव-मनीषा के साथ किसी म्यूजिक वीडियो के लिए कोलैब करने वाले हैं। ये जानकर अब इनके फैंस भी खुशी से नाचते दिखाई दे रहे हैं। सबको उस पल का इंतजार है जब शिव और मनीषा एक साथ काम करते नजर आएंगे। फिलहाल शिव इन दिनों रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में जबरदस्त परफॉर्मेंस देकर अपने डर पर जीत हासिल कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
12 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
13 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
16 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
17 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
18 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
18 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
19 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
20 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
20 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines