Manisha Koirala, Heeramandi: आज-कल सोशल मीडिया पर संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ की खूब चर्चा हो रही है। सीरीज को लोगों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। सीरीज की कास्ट ने शूटिंग के दौरान हुई कई चीजों का भी खुलासा किया है। अब जब सब इसके बारे में बात कर ही रहे हैं, तो मनीषा ने भी सीरीज के सीन के बारे में खुलासा किया, जिसके लिए उन्हें 12 घंटे तक गंदे पानी में रहना पड़ा।
मनीषा ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, मनीषा कोइराला ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने कई फोटोज शेयर की हैं। साथ ही एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। अपने कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा कि आज लोग मेरी खूब तारीफ कर रहे हैं और ये सब देखकर मुझे अच्छा लग रहा है। एक्ट्रेस ने कहा कि उस टाइम मैंने जिनती परेशानी झेली, ये सब देखकर अब लग रहा है कि मेरी मेहनत सफल हो गई। मुझे नहीं लगा था कि मेरी बॉडी इतना बिजी शूटिंग शेड्यूल, हैवी ज्वैलरी, हैवी आउटफिट्स, इन सबको एक साथ झेल पाएगी।
12 घंटे से भी ज्यादा गंदे पानी में रही कोइराला
इस सीरीज में मेरी लिए सबसे बड़ी चुनौती था फाउंटेन वाला सीन। जी हां, इस सीन के लिए मुझे 12 घंटे से भी ज्यादा टाइम के लिए पानी में रहना पड़ा। इस सीन ने भले ही मेरी परीक्षा ली हो, लेकिन मैंने हार नहीं मानी। संजय भी इसको लेकर बहुत अवेयर थे कि पानी गर्म और एकदम साफ हो, लेकिन कुछ ही घंटों में पानी गंदा हो गया था, क्योंकि टीम के लोग सिनेमैटोग्राफर और कला निर्देशक को बार-बार पानी में आकर काम करना था।
‘मल्लिकाजान’ बनकर लूट रही तारीफें
मनीषा ने आगे कहा कि मेरी पूरी बॉडी उस गंदे पानी में भीग गई थी। शूटिंग के आखिरी में मैं बहुत थक चुकी थी, लेकिन मुझे इस बात की खुशी थी कि मेरी बॉडी ने इतना तनाव और दर्द सह लिया। मैं जानती थी कि ये मेरे लिए एक बड़ी परीक्षा है। बता दें कि ‘हीरामंडी’ में मनीषा ने ‘मल्लिकाजान’ का रोल अदा किया है।
यह भी पढ़ें- तौलिया लपेट मंच पर आई Rakhi Sawant, Doja Cat को देख Copy Cat बनीं ड्रॉमा क्ववीन
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
22 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 hr agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
2 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
10 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
13 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
14 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
15 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
16 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
17 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines