Manisha Koirala Talk About Second Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला को क्या पति की कमी खल रही है? 52 साल की उम्र में अकेले रहने से घबरा रही हैं एक्ट्रेस? पहली शादी के एक साल बाद ही हो गया था मनीषा का तलाक। इन दिनों एक्ट्रेस ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। संजय लीला भंसाली की ये वेब सीरीज आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। इस सीरीज में मनीषा कोइराला तवायफ की भूमिका में दिखाई देंगे। इस बीच एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में आ गई हैं।
एक साल बाद टूटा था रिश्ता
बता दें कि मनीषा कोइराला ने साल 2010 में सम्राट दहल से शादी की थी। हालांकि शादी के महज एक साल बाद ही उनका तलाक हो गया। इस मुश्किल समय से एक्ट्रेस निकली ही थीं कि उन्हें घातक बीमारी कैंसर ने जकड़ लिया। दो साल की लंबी लड़ाई लड़ने के बाद मनीषा कोइराला ने इस जंग को जीता। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने कहा था कि कैंसर से लड़ते हुए उन्होंने अपनी लाइफ को समझा। अपने आपको समझा और खुद के लिए टाइम निकाला था। अब एक्ट्रेस उस जिंदगी को जीना पसंद करती हैं, जैसा वो चाहती थीं।
यह भी पढ़ें: Aamrapali और Nirahua नामांकन से पहले पहुंचे अयोध्या, एक-साथ किए राम लला के दर्शन
कई एक्टर्स के साथ जुड़ा नाम
इंटरव्यू के दौरान मनीषा कोइराला ने कहा था कि, ‘कैंसर के लिए मैं काफी हद तक आभारी महसूस करती हूं क्योंकि उसने मुझे बेहतर इंसान बनना सिखाया है। अब मैं अपने परिवार के साथ वक्त बिता सकती हूं।’ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म इंडस्ट्री में जब एक्ट्रेस अपने करियर के पीक पर थीं तो उनका नाम एक के बाद एक कई एक्टर्स के साथ जुड़ने लगा था। ऐसा कहा जाता है कि उनकी प्रोफेशनल लाइफ कहीं न कहीं पर्सनल लाइफ के चलते बर्बाद हुई थी।
52 की उम्र में खल रही कमी
मनीषा कोइराला ने कहा था, ‘अब मैं 52 साल की हो चुकी हूं और परिवार बनाने में मुझे लगता है कि काफी देर हो गई है। कभी कभी मैं सोचती हूं कि अगर मेरा पति होता तो क्या जिंदगी इतनी आसान होती? मैं जानती हूं तो इतना कि मेरा परिवार मेरे बच्चे हैं। मैंने अपनी जिंदगी जी ली है। फिर भी मैं कई बार सोचती हूं कि अगर मेरा पति होता तो क्या जिंदगी और अच्छी होती?’ यहां देखें पूरा वीडियो…
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
4 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
5 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
5 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
6 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
6 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
7 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
9 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines