Aamrapali और Nirahua नामांकन से पहले पहुंचे अयोध्या, एक-साथ किए राम लला के दर्शन

Aamrapali And Nirahua In Ayodhya: भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ लोकसभा चुनाव 2024 में नामांकन से पहले अयोध्या पहुंचे हैं। उनके साथ एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भी मौजूद रही जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

nirahua and amrapali

Aamrapali And Nirahua In Ayodhya: भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ लोकसभा चुनाव 2024 में आजमगढ़ से ताल ठोकने के लिए तैयार हैं। हालांकि नामांकन करने से पहले एक्टर मंगलवार को अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने रामलला का आशीर्वाद लिया। इस खास मौके पर निरहुआ के साथ एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भी मौजूद रहीं। दोनों स्टार्स ने भगवान राम के दर्शन किए। साथ ही मंदिर के पीठाधीश्वर रामशरण दास से आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान आम्रपाली काफी इमोशनल भी दिखाई दीं।

निरहुआ ने कही ये बात

रामलला के दर्शन करने के बाद निरहुआ ने कहा, ‘मेरा जो बचपन से सपना था, वो साकार हो गया है। मैं बचपन से सोचता था कि कब अयोध्या में राम मंदिर बनेगा और कब हम प्रभु श्रीराम के दर्शन कर सकेंगे। मेरा सौभाग्य है कि नामांकन से पहले हमें रामलला के दर्शन करने का सौभाग्य मिला है।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ