Manish Paul Angry At Baba Siddiqui Funeral: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दिकी को शनिवार रात गोलियों से भूनकर मार दिया गया था, जिसके बाद 13 अक्टूबर को बाबा सिद्दिकी को आखिरी विदाई दी गई। उनका अंतिम संस्कार 13 अक्टूबर को किया गया जहां बॉलीवुड के तमाम सितारों ने नम आंखों से उन्हें विदा किया। बाबा सिद्दिकी महाराष्ट्र की राजनीति का बड़ा चेहरा थे। इसके अलावा हर साल होने वाली इफ्तार पार्टी के लिए भी वो जाने जाते थे। उनकी पार्टी में हर बड़े से बड़ा सितारा शिरकत करता था। हाल ही में बाबा सिद्दिकी के फ्यूनरल पर तमाम सेलेब्स पहुंचे। इस दौरान एक्टर मनीष पॉल को भी उनके अपार्टमेंट से बाहर आते हुए देखा गया। हालांकि मनीष पॉल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर अब चर्चाओं का विषय बन चुका है।
गुस्से में दिखे मनीष पॉल
इंस्टेंट बॉलीवुड के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में मनीष पॉल को बहुत गुस्से में देखा जा सकता है। मनीष बाबा सिद्दिकी के अपार्टमेंट से निकलते हुए नजर आ रहे हैं। उनका चेहरा गुस्से से लाल नजर आ रहा है। मनीष काफी देर तक गुस्से में किसी से बात करते हुए नजर आते रहे। इस दौरान ऐसा लगा जैसे वो किसी बात को लेकर काफी खफा हो गए हैं। मनीष के हाव-भाव को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे वो किसी से या तो लड़कर आए हैं या फिर उनका कुछ पंगा हुआ है।
मनीष के वीडियो पर आए तरह-तरह के कमेंट्स
मनीष पॉल के वीडियो पर अब फैंस रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि शायद मनीष को अंदर नहीं जाने दिया गया इसलिए वो बहुत ज्यादा गुस्सा हो गए हैं। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि लॉरेंस बिश्नोई का खौफ नजर आ रहा है शायद।
बाबा सिद्दिकी की मौत से टूटे सलमान
आपको बता दें बाबा सिद्दिकी के अगर कोई सबसे ज्यादा करीब था तो वो बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ही बताए जा रहे हैं। सलमान खान को लगातार पिछले कुछ समय से लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकियां मिल रही हैं। ऐसे में उनके करीबी दोस्त बाबा सिद्दिकी की मौत से सलमान बुरी तरह से टूट गए हैं। सलमान खान जब दोस्त को आखिरी बार विदाई देने पहुंचे तो उनकी आंखों में वो दर्द साफ-साफ नजर आ रहा था।
यह भी पढ़ें: Atul Parchure की मौत से टूट गईं फिल्म Golmaal की एक्ट्रेस, बोलीं- मुझे यकीन नहीं हो रहा
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 hr agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
3 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
4 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
7 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
7 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
18 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
22 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines